नगर निगम प्रयागराज : लावारिस कुत्तों की संख्या पर रोक लगाएगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
शहर की सड़कों पर लावारिस कुत्तों की भरमार है। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कुत्तों के काटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में नगर निगम लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए उनकी नसबंदी कराने की व्यवस्था कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की सड़कों पर लावारिस घूमते कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाकर शहरियों को राहत देने के लिए नगर निगम करेली में हड़्डी गोदाम के पास एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तैयार करा रहा है। इसका संचालन लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए किया जाएगा। सेंटर के तैयार होने के बाद शहर में तेजी से बढ़ रहे लावारिस कुत्तों की संख्या पर रोक लगेगी।
शहर की सड़कों पर लावारिस कुत्तों की भरमार है। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कुत्तों के काटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में नगर निगम लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए उनकी नसबंदी कराने की व्यवस्था कर रहा है। नगर निगम की ओर से करेली में हड्डी गोदाम के पास खाली पड़े भवन में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तैयार कराया जा रहा है।
सेंटर के संचालन के लिए टेंडर निकाला गया था। इसके तहत यह जिम्मेदारी हरियाणा की एजेंसी के डॉ.दिनेश सिंह को दी गई है। नगर निगम की ओर से इसके लिए फिलहाल 30 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। नगर निगम के जिला पशुधन अधिकारी डॉ.विजय अमृत राज के मुताबिक एजेंसी के पास सड़क के लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी हैै।
एजेंसी आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराएगी और एक सप्ताह तक उनकी देखरेख करने के बाद वापस उनको उसी एरिया में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। इससे क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लग सकेगी।
जारी होगा टोल फ्री नंबर
लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए किसी भी क्षेत्र से लोग एजेंसी को फोन कर सकेंगे। इसके लिए एजेंसी की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस पर काल करके लोग आवारा कुत्तों की शिकायत कर सकेंगे।
बड़े सेंटर के लिए बन रही डीपीआर
लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए नगर निगम बड़ा सेंटर बनाने की तैयारी में है। जिला पशुधन अधिकारी डॉ.विजय अमृत राज के मुताबिक शासन के निर्देश पर डीपीआर तैयार कराई जा रही है। फिर शहर में बड़ा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनेगा।