{"_id":"620c09c496789223524b5ae2","slug":"angry-sanitation-workers-threw-garbage-on-the-road-due-to-non-payment-city-desk-news-ald3270982118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने सड़क पर फेंका कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने सड़क पर फेंका कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने सड़क पर फेंका कूड़ा
0 स्नान पर्व से ठीक पहले हड़ताल पर गए 2100 सफाई कर्मी, भुगतान के बाद माने
प्रयागराज। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले मंगलवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने मेला क्षेत्र से उठाया गया कूड़ा मेला की ओर जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया और विरोध करने लगे। मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद शाम तक सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। देर शाम हड़ताल खत्म हुई, जिसके बाद सफाई कर्मी मेला क्षेत्र में कार्य करने लगे।
माघ मेला क्षेत्र में साफ सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 21 सौ सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। इनको करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ था। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। विरोध में उन्होंने एकत्र हुआ कूड़ा मेले की ओर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया। मेले में तैनात अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को बुलाकर बातचीत की और उनको भुगतान कराया। जिसके बाद हड़ताल खत्म हो सकी।
वर्जन
- सफाई कर्मियों का भुगतान कर दिया गया। जिसके बाद वह मेला क्षेत्र में अपने कार्यों में जुट गए। जिससे मेला क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सके।
डॉ. जेके सोनकर, सहायक माघ मेला प्रभारी स्वास्थ्य विभाग