फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An eighth-grade student in Prayagraj committed suicide by hanging himself with his father towel

Prayagraj : प्रयागराज में आठवीं के छात्र ने पिता के गमछे से फंदा लगाकर दी जान, परिवार के लोग गए थे कौशाम्बी

Sun, 21 Dec 2025 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Dec 2025 07:11 PM IST
सार

Prayagraj News : कोतवाली क्षेत्र के ललित नगर मोहल्ले में आठवीं के छात्र ने फंदा लगार जान दे दी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। सभी लोग किसी रिश्तेदार की तेरही में शामिल होने के लिए कौशाम्बी गए थे।

विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के ललित नगर रेलवे कॉलोनी के पास आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य राज (15) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के वक्त छात्र घर में अकेला था। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मूलरूप से कौशाम्बी के भरवारी कस्बा निवासी शिव प्रसाद पिछले कई वर्षों से कोतवाली थाना क्षेत्र के ललित नगर रेलवे कॉलोनी के पास परिवार समेत रहते हैं। घर में बेटे आदित्य के अलावा पत्नी गायत्री और बेटी ईशा हैं। आदित्य सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में उसकी परीक्षाएं चल रही थीं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह शिव प्रसाद को अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में जाना था। आदित्य को साथ चलने के लिए कहा गया तो उसने परीक्षा होने की बात कहकर जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग सुबह भरवारी के लिए रवाना हो गए। शनिवार रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि वापस घर पहुंचने में देरी हो जाएगी। यह बात आदित्य को जाकर बता दें। पड़ोसी युवक घर पहुंचा तो आदित्य अपने कमरे में रॉड पर पिता के गमछे के फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था आदित्य

पिता शिव प्रसाद ने बताया कि शाम करीब पांच बजे तक बेटा घर के बाहर खेल रहा था, वह बहुत हंसमुख था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, चाचा रमेश ने बताया कि भतीजे के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। वह पढ़ने में भी तेज था। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed