फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An attempt to drag a teenager into the car, one named

किशोरी को कार में खींचने की कोशिश, एक नामजद

Sat, 11 Jan 2020 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
An attempt to drag a teenager into the car, one named
An attempt to drag a teenager into the car, one named
किशोरी को कार में खींचने की कोशिश, एक नामजद
विज्ञापन

खुल्दाबाद में चकिया पुल पर घटना, दहशत मेें पीड़िता
प्रयागराज। खुल्दाबाद के चकिया स्थित ओवरब्रिज पर किशोरी को कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की गई। वारदात में नाकाम रहने पर आरोपी अब उसे गालीगलौज करने के साथ ही तेजाब से जलाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित किशोरी मूल रूप से फतेहपुर की रहने वाली है और लूकरगंज में अपनी मौसेरी बहन के साथ रहती है। शुक्रवार को उसने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले चकिया पुल के पास कुछ लोगों ने शाम पांच बजे के करीब उसे कार मेें खींचकर अगवा करने की कोशिश की। सफेद रंग की गाड़ी मेें सवार लोग उसे भीतर घसीट रहे थे तभी उसकी बहन व मौसा आ गए और शोर मचाया जिस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से गोलू गर्ग व उसके दो दोस्त फोन पर उसे अश्लील मैसेज भेजने के साथ गालीगलौज कर रहे हैं। साथ ही तेजाब फेंककर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन लोगों पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed