फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An advocate committed suicide by writing a suicide note girl rejected a nine year old love In Prayagraj

UP: 'आई रियली लव यू...हमेशा आपको मिस करूंगा', नौ साल का प्यार ठुकराया तो नोट में ये बात लिख अधिवक्ता ने दी जान

Sun, 29 Jun 2025 04:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

प्रयागराज में नौ साल का प्यार ठुकराने पर अधिवक्ता ने खुदकुशी कर ली। अधिवक्ता ने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। अधिवक्ता अजय साहू ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका के लिए लिखा है कि आई रियली लव यू और मैं हमेशा आपको मिस करूंगा।

विज्ञापन
An advocate committed suicide by writing a suicide note girl rejected a nine year old love In Prayagraj
अधिवक्ता अजय साहू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज के झुंसी के त्रिवेणीपुरम कॉलोनी के यमुना सेक्टर में किराए के मकान में रह अधिवक्ता अजय साहू (27) का शुक्रवार की रात फंदे से लटकता शव मिला। कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


नोट में लिखा है कि नौ साल के प्यार को ठुकराए जाने पर वह आत्मघाती उठाने को मजबूर हैं। हंडिया के कुकुडहा गांव निवासी भगेलू साहू के पांच बेटों में सबसे छोटे अजय तकरीबन चार साल से बृजेंद्र कुमार राय के मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे।
विज्ञापन


एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे बृजेंद्र ने अजय को कई दफा फोन किया लेकिन उठा नहीं। इस पर वो अजय के कमरे में पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खुला था। वह भीतर घुसे तो अजय को फांसी पर लटका देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिजन रात में रोते-बिलखते पहुंचे। उनके अन्य भाई संतोष, अशोक, संजय और विनोद साहू हैं। अजय की मौत से मां शकुंतला देवी बेसुध पड़ी रहीं।

सुसाइड नोट में लिखा- आई रियली लव यू
अधिवक्ता अजय साहू ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका के लिए लिखा है कि आई रियली लव यू और मैं हमेशा आपको मिस करूंगा। पुलिस और मीडिया से आग्रह है कि मेरी मौत के मामले में मेरे परिवार और नाते-रिश्तेदारों सहित मित्रों को परेशान न करें। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।

मेरे नौ साल के प्यार को ठुकरा कर आपने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। आपका बाबू, लल्ला या यानी मैं, अब ऊब गया हूं। सभी न्यूज चैनल और मीडिया से प्रार्थना है कि मेरी खबर चलाकर दुनिया तक पहुंचाएं। ताकि सबको पता चले कि एडवोकेट अजय साहू कायर नहीं था, लेकिन मजबूर जरूर था। यह भी लिखा है गांव और समाज के लोग प्लीज मेरे परिवार वालों का मजाक मत उड़ाना...। 

 

16 मई को होना था विवाह, कर दिया था इन्कार
पिछले महीने की 16 तारीख को अजय साहू का विवाह होना था लेकिन वे रिश्ता तोड़कर शादी से एक दिन पहले मां के साथ कहीं चले गए थे। एसओ उपेंद्र ने बताया कि अजय की शादी भदोही जिले की युवती से तय हुई थी। निमंत्रण कार्ड भी बंट गए थे। पता चला कि 27 अप्रैल को ही अधिवक्ता ने शादी करने से मना कर दिया था। 

 

अधिवक्ता ने खुदकुशी की है। सुसाइड नोट मिला है। अब तक की जांच से यही पता चला है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। अधिवक्ता पूरी तरह अवसाद में थे, कई दिनों से वह गुमसुम भी चल रहे थे।- उपेंद्र प्रताप सिंह, एसओ झुंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed