आजादी का अमृत महोत्सव : तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर दिखाया देशभक्ति का जुनून
देशभक्ति का जज्बा और जूनून महिलाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी देखा गया। सेल्फी विद तिरंगा अभियान के तहत बड़ी संख्या में फोटो प्राप्त हुए। शहर और जिले के कोने-कोने से लोगों ने भारत की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे के साथ सेल्फी और फोटो लिया।
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मां तुझे प्रणाम श्रृंखला के तहत पाठकों से तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का आह्वान किया गया था। इसके क्रम में बड़ी संख्या में पाठकों ने तिरंगा घर के छत पर लगाने के बाद उसके साथ सेल्फी लिया।
देशभक्ति का जज्बा और जूनून महिलाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी देखा गया। सेल्फी विद तिरंगा अभियान के तहत बड़ी संख्या में फोटो प्राप्त हुए। शहर और जिले के कोने-कोने से लोगों ने भारत की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे के साथ सेल्फी और फोटो लिया।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 अगस्त से शुरू हो गया है जो 15 अगस्त तक चलेगा। सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों की तरफ से लोगों को तिरंगे का वितरण भी किया जा रहा है।