फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Kalash special train will run via Prayagraj

Prayagraj News: प्रयागराज होकर चलेगी अमृत कलश स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Amrit Kalash special train will run via Prayagraj
भारतीय रेलवे मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण के लिए अमृत कलश स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ऐसा उन लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है, जो इस अभियान के तहत अपने गांवों की मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। इसी में से एक अमृत कलश ट्रेन हावड़ा से नई दिल्ली के बीच प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

हावड़ा से 02381 अमृत कलश ट्रेन 28 अक्तूबर की सुबह 8.10 बजे चलेगी, जो रात 9.20-9.25 बजे प्रयागराज जंक्शन व अगले दिन सुबह 8.30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। प्रयागराज के अलावा इसका ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गोविंदपुरी में रहेगा। 18 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, सामान्य श्रेणी के छह और एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। वापसी में नई दिल्ली से 02382 एक नवंबर की रात 10.45 बजे चलकर अगली सुबह 8.40-8.45 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 10.10 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा को पत्र लिखा था कि देशभर के अलग-अलग गांवों से आ रहे लोग अमृत कलश में अपने-अपने गांवों की मिट्टी लेकर 29 को दिल्ली आएंगे। ये मिट्टी नई दिल्ली में अमृत वाटिका और आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक में योगदान देने के लिए लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed