फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Bharat station: led the redevelopment of Akhand Bharat station, Prayag and Phulpur, Keshav was present

अमृत भारत स्टेशन : प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग और फूलपुर के पुनर्विकास का पीएम ने किया शिलान्यास, केशव रहे मौजूद

Sun, 06 Aug 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 11:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर कराए जाने वाले पुनर्विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम के संबोधन को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
Amrit Bharat station: led the redevelopment of Akhand Bharat station, Prayag and Phulpur, Keshav was present
अमृत भारत स्टेशन योजनाके तहत प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज जंक्शन, फूलपुर, जंघई और प्रयाग जंक्शन पर हुए पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास किया। प्रधामंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कार्यक्रम का शिलान्यास किया। इसके लिए सभी स्टेशनों पर व्यापक बंदोबस्त किया गया था। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया है। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रयागराज जंक्शन पर सिटी साइड के यात्री आश्रय संख्या दो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व यहां दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर, विधायक  गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, जीएम एनसीआर सतीश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्शकों के लिए दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed