{"_id":"5fe261508ebc3e41a0706a81","slug":"ammonia-gas-leak-in-iffco-at-midnight-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः इफको के फूलपुर प्लांट में आधी रात अमोनिया का रिसाव, दो अफसरों की मौत, 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः इफको के फूलपुर प्लांट में आधी रात अमोनिया का रिसाव, दो अफसरों की मौत, 12 बीमार
Wed, 23 Dec 2020 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर का इफको प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयंत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो अफसरों समेत 14 लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गई। 12 अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज से 30 किमी की दूर जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर इफको के फूलपुर संयंत्र में अमोनिया व यूरिया निर्माण की दो-दो इकाइयां हैं। रोज की तरह यहां मंगलवार को भी काम चल रहा था। रात 10 बजे से रात्रिकालीन शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अलग-अलग इकाइयों में काम पर लगे हुए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11.30 बजे यूरिया इकाई के यूरिया P1 प्लांट में अमोनिया पंप की टाइम राड अचानक टूट गई, जिससे अमोनिया गैस का भारी रिसाव हो गया। इस दौरान वहां अमोनिया-1 व यूरिया-1 के कंट्रोल रूम में काम कर रहे लगभग 20 लोग चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निकलकर बाहर की ओर भागने लगे लेकिन गैस की चपेट में आने से 14 लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें से कई इकाई के भीतर ही बेसुध भी हो गए। सूचना पर कंपनी के अफसरों के साथ ही पुलिस भी आ गई।
किसी तरह हताहत लोगों को फैक्टरी से बाहर निकालकर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया। इनमें से असिस्टेंट मैनेजर यूरिया वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफ साइट अभयनंदन कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई, जिससे वहां कोहराम मच गया।
पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई। इनमें असिस्टेंट मैनेजर यूरिया व डिप्टी मैनेजर ऑफ साइट शामिल हैं। हताहत हुए 12 कर्मचारियों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
बंद कर दिया गया है यूरिया 1 प्लांट, उत्पादन ठप
मंगलवार देर रात हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद इफको अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्लांट को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने 40 मिनट में ही गैस रिसाव की स्थिति को कंट्रोल कर लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद इफको प्लांट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और सांसद केसरी देवी, विधायक प्रवीण पटेल के अलावा सपा के पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। वहीं, सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल और क्षेत्रीय विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल मृत अधिकारियों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इकाई प्रमुख ने दी तहरीर, पुलिस ने दोनों अधिकारियों के शव को भेजा पोस्टमार्टम
इफको फूलपुर के इकाई प्रमुख एम मसूद अहमद की लिखित तहरीर पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक दोनों अधिकारियों अभय नंदन और बीपी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इफको ने दिया मृतक अधिकारी के परिजनों को नौकरी व मुआवजे का लिखित आश्वासन
भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल व विधायक प्रवीण पटेल और इफको अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में इकाई प्रमुख ने दोनों मृतकों के परिजनों को नौकरी और मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया।
फूलपुर के इफको (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) प्लांट में गैस रिसाव होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। प्लांट यूनिट को बंद कर दिया गया है। गैस रिसाव अब बंद हो गया है-प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी