फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amitabh Bachchan Corona News: Havan-poojan in ancestral village Babupatti for recovery soon

महानायक के जल्द स्वस्थ होने के लिए पैतृक गांव बाबूपट्टी में हवन-पूजन

Sun, 12 Jul 2020 09:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Corona News: Havan-poojan in ancestral village Babupatti for recovery soon
pratapgarh news: अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजन करते परिवार और गांव के लोग। - फोटो : प्रतापगढ़

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व परिवारीजनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर से उनके पैतृक गांव बाबूपट्टी के लोग परेशान हो गए हैं। गांव के लोगों ने रविवार को हवन-पूजन व अनुष्ठान का आयेाजन कर बिग बी के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गांव में घर-घर अमिताभ बच्चन की ही चर्चा रही। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह टीवी पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन व उनके परिवारीजनों के कोरोना पाजिटिव होने की खबर मिलने के बाद लोग परेशान हो उठे। घर-घर अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित दिखे। गांव के मनोज श्रीवास्तव, महिला श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव आदि ईश्वर से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना करते रहे।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Corona News: Havan-poojan in ancestral village Babupatti for recovery soon
pratapgarh news: अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजन करते परिवार और गांव के लोग। - फोटो : प्रतापगढ़

गांव के पूर्व प्रधान पंकज शुक्ला, अवधेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव ने हवन-पूजन, अनुष्ठान का आयोजन किया। दिनभर हवन-पूजन कर बिग बी के स्वास्थ्य की मंगल कामना की। पूर्व प्रधान पंकज शुक्ला ने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्टी है। इसे अमिताभ बच्चन ने स्वीकार भी किया है। अमिताभ बच्चन भले ही गांव नहीं आए हैं, मगर गांव के लोग उनसे बहुत लगाव रखते हैं। बिग बी से जिले व गांव की पहचान विश्व पटल पर है। वह और उनका परिवार जल्द ठीक हो, यही ईश्वर से कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed