फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amitabh Bachchan birthday celebrated with pomp in Prayagraj

प्रयागराज : 80 साल, बेमिसाल, तुम जियो हजारों साल, अमिताभ बच्चन का जन्म दिन धूम धाम से मनाया

Tue, 11 Oct 2022 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 07:53 PM IST
सार

कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि अमिताभ बच्चन अपने आप में एक ऎसी शख्सियत है जो भारत के साथ देश-विदेश में भी प्रसिद्ध है। इनका काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday celebrated with pomp in Prayagraj
Prayagraj News : अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई की ओर से सदी के महानायक व इलाहाबाद के पूर्व सांसद अमिताभ बच्चन का जन्म दिन शास्त्री नगर स्थित प्रधान कार्यालय में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। देशी घी के दीए जलाकर आरती कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष रिन्कू श्रीवास्तव ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर सभी को मिठाई बांटी।

विज्ञापन



कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि अमिताभ बच्चन अपने आप में एक ऎसी शख्सियत है जो भारत के साथ देश-विदेश में भी प्रसिद्ध है। इनका काम के प्रति समर्पण बेमिसाल है। संयोजक जिलाध्यक्ष रिन्कू श्रीवास्तव ने कहा, 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में जन्में अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा में अपने बेमिसाल अभिनय की छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में राज कुमार श्रीवास्तव , कृपाशंकर श्रीवास्तव , उमेश चन्द्र श्रीवास्तव , प्रीति श्रीवास्तव , शिखा श्रीवास्तव ,पूजा श्रीवास्तव , सोनाली श्रीवास्तव , रितिका श्रीवास्तव , रिनी श्रीवास्तव ,जूही आदि मौजूद  थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed