फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ambulance overturned on highway, driver dies

हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, ड्राइवर की मौत

Tue, 10 Mar 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ambulance overturned on highway, driver dies
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जच्चा-बच्चा को छोड़ने जा रही थी, टीएमटी की हालत गंभीर

विज्ञापन
मीरगंज। जच्चा बच्चा को पहुंचाने जा रही 102 एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। एंबुलेंस के टीएमटी समेत उसमें सवार सभी महिला-पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ड्राइवर की मौत की सूचना पर उसके घर में मनाई जा रहीं होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव सैंजना निवासी युसुफ की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसे अस्पताल से रिलीज करते हुए 102 एंबुलेंस के ड्राइवर अजयवीर निवासी बीसलपुर, पीलीभीत और टीएमटी आदेशपाल निवासी हरदोई को उसके गांव सुरक्षित पहुंचाने को निर्देशित किया गया। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस में जच्चा सोनम व उसका बच्चा, उसका पति युसुफ और ससुर अकबल अली व सास मुन्नी सवार थे। बताते हैं कि इलाके की पुलिस चौकी के पास ही बराबर से जा रहे किसी वाहन ने एंबुलेंस से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे एंबुलेंस का संतुलन गड़बड़ा गया और एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक अजयवीर को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस हाईवे पर पलटने से उसके चालक अजयवीर व टीएमटी आदेशपाल गंभीर घायल हो गये थे, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां अजयवीर की मौत हो गई। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घरों को पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed