फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Strategist Meet Only by the trust and branding of customers, penetration in market will be made

अमर उजाला स्ट्रेेटजिस्ट मीट : ग्राहकों के भरोसे और ब्रांडिंग से ही बनेगी बाजार में पैठ

Thu, 08 Sep 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 01:02 AM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन पैलेस में अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेजिस्ट में मुंबई से आए विशेषज्ञ एवं  3ईए के सीईओ डॉ. विभोर मिश्रा ने बताया कि रिटेलर्स कामयाब और बड़ा होना चाहते हैं तो उन्हें मॉडर्न रिटेलर्स (ऑनलाइन बाजार, मॉल्स) से मुकाबला करना होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Strategist Meet Only by the trust and branding of  customers, penetration in market will be made
Prayagraj News : बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में अपने बात रखते प्रबुद्घगण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रिटेल व्यवसाय के सामने मॉल कल्चर और ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों और उन्हें नई दिशा देने के लिए अमर उजाला के दो दिवसीय ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ का आगाज बुधवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर के रिटेलर्स ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने रिटेलर्स को ब्रांड के रूप में उभारने के टिप्स बताए। व्यवसायियों ने भी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के नए परिदृश्य के बारे में सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि ग्राहकों के भरोसे और ब्रांडिंग से ही बाजार में पैठ बनेगी।

विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन पैलेस में अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेजिस्ट में मुंबई से आए विशेषज्ञ एवं  3ईए के सीईओ डॉ. विभोर मिश्रा ने बताया कि रिटेलर्स कामयाब और बड़ा होना चाहते हैं तो उन्हें मॉडर्न रिटेलर्स (ऑनलाइन बाजार, मॉल्स) से मुकाबला करना होगा। बाजार लगातार बदल रहा है। इस वजह से रिटेलर्स को भी अपने तौर तरीके बदलने होंगे। 
विज्ञापन



कहा कि प्रिंट मीडिया के माध्यम से हमें अपने गली, मोहल्ले में जबरदस्त पैठ बनानी होगी। ऐसा करने से ही हम ऑनलाइन कंपनियों से मुकाबला कर सकेंगे। प्रिंट मीडिया और विज्ञापन की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपने ग्राहकों के बारे में भी बहुत ज्यादा जानकारी रखनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Strategist Meet Only by the trust and branding of  customers, penetration in market will be made
Prayagraj News : बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में अपने बात रखते प्रबुद्घगण। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पूर्व 15 वर्ष से ज्यादा मैनेजमेंट एंड कंसलटेंसी में अनुभव रखने वाले दिव्य जोशी ने भी ब्रांडिंग क्या है और इसकी क्यों जरूरत है, पर रिटेलर्स से सीधा संवाद किया। उनकी जिज्ञासाओं को भी उन्होंने शांत किया। कहा कि ग्राहक तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विज्ञापन अहम कड़ी है। बदलते परिवेश में बाजार चुनौतियों से गुजर रहा है। कोविड के दौर से अब बाजार उबर रहा है।


हालांकि  ग्राहकों का व्यवहार अभी पूरी तरह से नहीं बदला है। इसलिए कारोबारियों को ग्राहकों की मांग और भरोसा बरकरार रखने के लिए खुद को ब्रांड बनाना होगा। इसके पूर्व प्रख्यात होम्यापैथिक चिकित्सक डॉ. एसएम सिंह, लक्ष्मी ज्वैल्स के ललित, विद्यार्थी  एडवरटाइजिंग के सुनील धवन और 3ईए के डॉ. विभोर मिश्र, अमर उजाला के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट भूपेंद्र दुबे, यूनिट हेड अरुण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत की।

चार रिटेलर्स सम्मानित
कार्यक्रम में चार रिटेलर्स भी सम्मानित किए गए। इसमें लक्ष्मी ज्वैलस के ललित मोहन गुप्ता, आरडी एडवरटाइजिंग के हर्ष अग्रवाल, संवाद के संजय और विद्यार्थी एडवरटाइजिंग के सुनील धवन शामिल रहे। 


यह रहे मौजूद
डॉ. अशोक त्रिपाठी (कैलाश हास्पिटल), डॉ. उमा जायसवाल (शकुंतला हास्पिटल), डॉ. मनीष केसरी (एक्यूरा हास्पिटल), हर्ष अग्रवाल (आरडी एडवरटाइजिंग), ऋषि सेठी, ज्योतिषाचार्य रामानंद शुक्ला, नीलेश(मोतीलाल फर्नीचर), डीपी तिवारी(ओमेक्स), ए खान (स्किन एंड हेयर), अंकित तिवारी (शक्ति अलमारी), श्याम बंसल (महारानी चाय), आरके  सिंह(शंभुनाथ इंस्टीट्यूट), डा. अरुण कांत (तेजस माइक्रो), डा. शशांक (एंजल लाइफ आईवीएफ), अंकुश (श्रीराधे), गोपाल रस्तोगी (रस्तोगी कम्युनिकेशन), हिमांशु अग्रवाल (आरडी एडवरटाइजिंग) आदि। 


बहुत कुछ सीखने का मिलता है मौका
ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। कार्यक्रम ने हमें सिखाया कि हम समझदारी दिखाते हुए प्लानिंग करें तो उसके दूरगामी परिणाम आ सकते हैं। - प्रखर श्रीवास्तव, चित्रवंशम ग्रुप।

बिजनेस और बेहतर करने के सीखे गुर
व्यापार बढ़ाने के लिए जरूरी है कि उसे ब्रांडिंग  के हिसाब से बेहतर किया जाए।  इस आयोजन से बिजनेस आगे बढ़ाने की जरूरी जानकारी मिली। भविष्य में इसका फायदा हमें मिलेगा। - उमंग ग्रोवर, ओनर, उमंग।


ब्रांडिंग से बढ़ता है बिजनेस
ब्रांडिंग ग्राहकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। गुणवत्ता और काबिलियत के बावजूद ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ब्रांडिंग की जरूरत ज्यादा है। प्रिंट मीडिया इसका सशक्त माध्यम है। - केके श्रीवास्तव, केके सेल्स प्राइवेट लि.


प्रचार-प्रसार का बेहतर माध्यम है प्रिंट मीडिया
प्रचार-प्रसार का बेहतर माध्यम प्रिंट मीडिया है। आज के इस दौर में पेशा कोई भी हो, लेकिन उसकी क्वालिटी और ब्रांडिंग जरूरी है। आज का यह कार्यक्रम सराहनीय रहा। - डा. आरपी मिश्रा, वीरेंद्र हास्पिटल


व्यापार बढ़ाने में मिलेगी मदद
आज का यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण रहा।  यहां किए गए मंथन से कारोबार को बढ़ाने का मंत्र मिला। हमारे पेशे में बेहतर क्वालिटी ही चुनौती है। ब्रांडिंग से जरूर फायदा मिलेगा। - शादाब, बिरयानी बॉक्स। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed