फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala honored the artists who performed best in Ramlila.

प्रयागराज : पथरचट्टी के राम-सीता-रावण और दारागंज के हनुमान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

Fri, 03 Nov 2023 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 07:05 PM IST
सार

उत्सवधर्मिता के लिए जानी जाने वाली संगमनगरी में रंगमंचीय कलाकारों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। शहर की सात प्रमुख रामलीलाओं में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले 25 कलाकारों को अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन
Amar Ujala honored the artists who performed best in Ramlila.
अमर उजाला ने रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्सवधर्मिता के लिए जानी जाने वाली संगमनगरी में रंगमंचीय कलाकारों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। शहर की सात प्रमुख रामलीलाओं में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले 25 कलाकारों को अमर उजाला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया। कलाकारों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और डायरी प्रदान की गई। सिविल लाइंस स्थित सिटी कार्यालय में पुरस्कार समारोह शाम 4:30 बजे आरंभ हुआ। जिन कलाकारों को सम्मानित किया गया, उनमें पथरचट्टी रामलीला सात कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन





इनमें पथरचट्टी के राम का किरदार निभाने वाले ऋषभ गुप्ता, सीता की भूमिका करने वाली बंगलूरू में सिस्को सिस्टम की एचआर हेड श्रेया सिंह, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कौस्तुभ पांडेय, जनक के रूप में अतुल राय के अलावा निर्देशक सुरेंद्र काला और प्राची को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह कटरा रामलीला के लक्ष्मण अभिषेक गिरि, रावण-श्वेतांक मिश्रा और नृत्य निर्देशिका सुप्रिया सिंह रावत, विजय कुमार पटेल को सम्मानित किया गया। पजावा रामलीला के राम के रूप में अथर्व मेहरोत्रा और मेघनाद के रूप में अनिल कुमार को पुरस्कृत किया गया।






इसी तरह बाल रामलीला समिति सिविल लाइंस के रावण के रूप में अवधेश पटेल, सुलोचना का किरदार निभाने वाली अर्पिता अग्रवाल, कुंभकर्ण और ताड़का का किरदार निभाने वाले सुधाकर सिंह, लीला के प्रबंधक शंकर सुमन, अनिल गुप्ता के नाम शामिल हैं। इसी तरह दारागंज की रामलीला के हनुमान सियाराम मिश्र, रावण पवन यादव और काली पात्र सावन मिश्र, सुग्रीव शैलेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।

इसी तरह एनसीआर रामलीला के मेघनाद मोहम्मद इम्तियाज और राम के रूप में आदित्य पुरी गोस्वामी को श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया। रामलीलाओं के वस्त्र विन्यास निर्देशक राजेश चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed