Amar Ujala Carnival : दीपोत्सव से पहले सिविल लाइंस में खुलेगा अनलिमिटेड मस्ती का खजाना
दीपपर्व से पहले सिविल लाइंस में अमर उजाला शुभ लाभ शॉपिंग कॉर्निवाल के साथ इस बार की सांस्कृतिक महोत्सव यादगार होगा। इसमें हर रोज गायन, वादन और नृत्य की गंगा बहेगी। पांच दिन एक से बढ़कर एक मशहूर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
विस्तार
सिविल लाइंस में ज्योति पर्व से पहले चार नवंबर से अमर उजाला शुभ लाभ शॉपिंग कॉर्निवाल संगमनगरी के लिए अपार खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। गीत-संगीत से भरपूर इस पांच दिवसीय कॉर्निवाल का आगाज गंगा महाआरती से होगा। 10 वैदिक बटुक 51 दीपों की आरती करेंगे तो पांच आचार्य चंवर डुलाते रहेंगे। ढेड़िया लोक नृत्य की थिरकन से लेकर कथक नृत्य के भावों की लोच हर किसी का मन मोहेगी। नए कलाकारों को मंच मिल सके, इसके लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गया है।
दीपपर्व से पहले सिविल लाइंस में अमर उजाला शुभ लाभ शॉपिंग कॉर्निवाल के साथ इस बार की सांस्कृतिक महोत्सव यादगार होगा। इसमें हर रोज गायन, वादन और नृत्य की गंगा बहेगी। पांच दिन एक से बढ़कर एक मशहूर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। इस कॉर्निवाल में छह दिनों में 40 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें जादू भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे और मिमिक्री से हंसी के हंसगुल्ले भी छूटेंगे। शनिवार की शाम छह बजे इस रंगारंग कॉर्निवाल का शुभारंभ होगा।
इस कॉर्निवाल में दाखिल होते ही बच्चोंं की पहली नजर बग्गी, घोड़े-ऊंटों की शाही सवारी पर पड़ेगी तो बड़ों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा अपनी ओर खींचेगी। इस कॉर्निवाल को हर किसी के लिए खास बनाने की कोशिश की गई है। इसमें शहर के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार सजावट का भी विस्तार होगा। अमर उजाला कार्यालय से सुभाष चौराहे तक और हॉट स्टप चौराहे से नवाब यूसुफ रोड तिराहे तक रंग-बिरंगी झालरों की सतरंगी लड़ियों की छटा देखते बनेगी।
कॉर्निवाल में मौका पाने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
सुर, लय, ताल के कॉर्निवाल में मौका पाने के लिए कलाकार अपना पंजीयन अमर उजाला कार्यालय में या फिर संपर्क नंबर-7617566162, 7355380334 पर करा सकते हैं।
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल के सहयोगी
मुख्य आयोजक- लाम हर्बल, महारानी चाय, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, पान पारस कायम इलायइची।