{"_id":"606f30c38ebc3ef10744e4fa","slug":"allotted-two-candidates-of-zila-panchayat-member-for-the-same-election-symbol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब कारनामा : जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों को आवंटित कर दिया एक ही चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबोगरीब कारनामा : जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों को आवंटित कर दिया एक ही चुनाव चिन्ह
Thu, 08 Apr 2021 10:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:05 PM IST
सार
- बैनर पोस्टर छपने के बाद हुई जानकारी, अफसरों से शिकायत के बाद एक प्रत्याशी का बदला गया निशान
विज्ञापन
prayagraj news : चुनाव चिन्ह।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत एक वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों को एक ही चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने एक प्रत्याशी को कार्यालय बुलाकर उसे दूसरा चुनाव चिह्न आवंटित किया।
विज्ञापन
शंकरगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य की सीट वार्ड संख्या 65 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता देवी और आम आदमी पार्टी समर्थित कल्पना देवी को बुधवार को एक ही चुनाव चिह्न कलम और दवात आवंटित कर दिया गया। इसके बाद दोनों प्रत्याशी बैनर पोस्टर छपवाकर क्षेत्र में अपना प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिए। पोस्टर जब मतदाताओं के बीच पहुंचा तो वह भ्रमित हो गए।
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
प्रत्याशियों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद आप समर्थित प्रत्याशी कल्पना देवी को कार्यालय बुलाया गया और उन्हें कुल्हाड़ी चुनाव चिह्न आवंटित किया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी विजय शकर दुबे ने बताया कि त्रुटिवश ऐसा हुआ था। एक प्रत्याशी का चिह्न बदल दिया गया है।