फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegation of taking a minor from home and raping her for three days, video of filling vermilion

Prayagraj : नाबालिग को घर से ले जाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप, मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल

Wed, 07 Feb 2024 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

जन सुनवाई कर रहे एडिशनल डीसीपी सतीश चंद्र से पीड़िता के भाई ने बताया कि 29 जनवरी को उसकी बहन मां के साथ लेटी थी। रात करीब 10 बजे वह बाथरूम के लिए उठी। तभी भीटी मझयार गांव निवासी महेश कुमार बिंद उसे बहला फुसलाकर ले गया।

विज्ञापन
Allegation of taking a minor from home and raping her for three days, video of filling vermilion
girl crime. demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को घर से ले जाने और उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता को लेकर पिता व भाई पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पिता ने थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन


जन सुनवाई कर रहे एडिशनल डीसीपी सतीश चंद्र से पीड़िता के भाई ने बताया कि 29 जनवरी को उसकी बहन मां के साथ लेटी थी। रात करीब 10 बजे वह बाथरूम के लिए उठी। तभी भीटी मझयार गांव निवासी महेश कुमार बिंद उसे बहला फुसलाकर ले गया। रात भर खोजबीन के बाद भी उसकी बहन का कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर विपक्षी के घर गया तो महेश के पिता ने उसे जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने हंडिया थाने में जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के परिवार पर दबाव बनाया तो महेश चार जनवरी को रात में बहन को बरौत निवासी महिला वकील रिश्तेदार के घर लेकर आया। वकील ने उसकी बहन को पांच सौ रुपये देकर अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा। सुबह हाेने पर महिला अधिवक्ता उसकी बहन को हंडिया थाने लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अधिवक्ता ने मामले को दबाने के लिए इंस्पेक्टर को पैसे दिए। उसके बाद उसकी बहन को डरा धमका कर एक दरोगा व सिपाही घर पर छोड़कर चले गए। यही कारण है कि पुलिस ने न तो आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और न ही उसकी बहन को बरामद करने बाद उसके बयान दर्ज किए। अब हंडिया इंस्पेक्टर उन लोगों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

किशोरी की मांग में सिंदूर भरने की फोटो की वायरल

पीड़िता ने बताया कि उस रात महेश उसके घर से उसका मुंह दबाकर अपने दोस्त के साथ बाइक से ही बनारस लेकर गया। उसके बाद वहां से ट्रेन से राजकोट लेकर गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही मांग में सिंदूर भरते हुए उसकी फोटो खींची और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल कर दी। भाई के अनुसार आरोपी युवक की छह महीने पहले ही शादी हुई है।

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इस मामले की विवेचना बरौत चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। किशोरी का बयान दर्ज हुआ है। उसने बताया है कि उस रात मां की मार की वजह से वह कहीं चली गई थी। उसके साथ किसी ने दुष्कर्म नहीं किया है। - धर्मेंद्र कुमार दुबे, हंडिया इंस्पेक्टर .

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed