फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC MAINS: Several candidates infected before PCS men's, demand stoe exam

UPPSC MAINS : पीसीएस मेंस से पहले कई अभ्यर्थी संक्रमित, परीक्षा टालने की मांग

Fri, 14 Jan 2022 01:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

तमाम अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन दिया है कि परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। अभ्यर्थियों ने कोरोना जांच की रिपोर्ट भी आयोग को सौंपी है।

विज्ञापन
UPPSC MAINS: Several candidates infected before PCS men's, demand stoe exam
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन देकर मांग की है कि परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा 4 दिन चलेगी। मुख्य परीक्षा से पहले कई अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभ्यर्थी बुखार और खांसी जुकाम से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। तमाम अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन दिया है कि परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। अभ्यर्थियों ने कोरोना जांच की रिपोर्ट भी आयोग को सौंपी है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि लगभग एक दर्जन अभ्यर्थियों ने कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयोग को दी है।
विज्ञापन


अवनीश के अनुसार दिल्ली और गाजियाबाद से भी उनके पास कुछ अभ्यर्थियों के फोन आए हैं, जो कोरोना पॉजिटिव हैं और वे चाहते हैं कि समिति उनकी ओर से आयोग में ज्ञापन देकर परीक्षा टालने की मांग करे। वैसे भी आयोग को परीक्षा स्थगित कर देनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान दूसरे जिलों के अभ्यर्थी भी आएंगे और इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed