{"_id":"5f480b438ebc3e4ae354ad64","slug":"allahabad-unviersity-news-city-desk-news-ald2846928125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इविवि 95 बैच के पूर्व छात्रों ने मनाई सिल्वर जुबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इविवि 95 बैच के पूर्व छात्रों ने मनाई सिल्वर जुबली
Fri, 28 Aug 2020 01:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:51 PM IST
सार
कोविड-19 की वजह से सिल्वर जुबली ऑनलाइन मीट में की शिरकत
ऑनलाइन मीट में शामिल हुए रेलवे के कई वरिष्ठ अफसर
विज्ञापन
सिल्वर जुबली मनाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज। इविवि से 1995 में बीएससी परीक्षा पास करने वाले पुराछात्रों ने खास अंदाज में सिल्वर जुबली मनाई। कोरोना संकट को देखते हुए पुराछात्रों ने यह आयोजन वर्चुअल ही आयोजित किया।
इविवि के पुरा छात्र गोल्डन जुबली कार्यक्रम के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाह रहे थे, लेकिन कोराना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सिल्वर जुबली ऑनलाइन मीट में कार्यक्रम तब्दील कर दिया गया। कार्यक्रम में रेलवे के कुछ वरिष्ठ अफसर भी शामिल हुए। इन अफसरों ने वर्ष 1992 से 1995 के दौरान इविवि से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। पुराछात्र ऑनलाइन मीट में कोई मुंबई से शामिल हुआ तो कोई दिल्ली से। कुछ ऐसे भी रहे जो अब विदेशों में रह रहे हैं।
एनसीआर के चीफ सिग्नल इंजीनियर नीरज यादव ने बताया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद पुराने दोस्तों से मिलना बहुत कम हो पाता है। ऑनलाइन मीट के माध्यम से पुराने दोस्तों से कई वर्ष बाद मुलाकात हुई। कुछ ऐसे दोस्त भी रहे जिनसे 25 वर्ष के बाद मुलाकात हुई। सभी ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान संदीप अग्निहोत्री, सच्चिदानंद, अमीत निखिल, परिजात, प्रलोभ, चंचल पांडेय, राहुल द्विवेदी, प्रांजल, अशोक, आलोक, शैलेंद्र आदि ने सिल्वर जुबली ऑनलाइन मीट में शिरकत की।