फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad univesity exmamination amid covid-19

इविवि में परीक्षा पर असमंजस कायम

Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
allahabad univesity exmamination amid covid-19
allahabad univesity exmamination amid covid-19
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक अंतिम वर्ष एवं परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं कब होंगी को लेकर असमंजस दूर नहीं हो रहा है। विवि के परीक्षा नियंत्रक यूजीसी की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद परीक्षाएं 17 अगस्त से कराने की तैयारी में थे। इस विषय में उनकी बुधवार को कुलपति से चर्चा के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका। कोरोना के तेजी से संक्रमण को देखते हुए अब विवि प्रशासन की ओर से छात्रावास खाली कराने का निर्णय लेने के बाद अब परीक्षा 17 अगस्त से करा पाना संभव नहीं होगा। अब 17 अगस्त से भी परीक्षा नहीं हुई तो वह सितंबर में ही कराई जा सकती है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश की राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा टाले जाने के निर्णय को गंभीरता से ले रहा है, अब उसी आधार पर इविवि में भी परीक्षा की नई तिथि तय की जा सकती है। इससे पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह ने 17 अगस्त से 30 सितंबर के बीच यूपी एवं पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने की तारीख तय की थी। अब इस तिथि पर परीक्षा कराना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

यूजीसी के दिशा निर्देशों का विरोध
यूजीसी की ओर से स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के निर्देश के बाद से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विरोध शुरू हो गया है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि विवि के सभी छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाए। परीक्षा कराने से संक्रमण का खतरा है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, दिशा छात्र संगठन के अमित एवं एनएसयूआई के जितेश मिश्र ने परीक्षा कराने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed