फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Two minutes for each question in the annual examination, the university released the format

Allahabad University :   वार्षिक परीक्षा में हर सवाल के लिए दो मिनट, विवि ने जारी किया प्रारूप

Thu, 02 Jun 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

गलत सवाल के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होंगे। किसी भी प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या संबंधित प्रश्नपत्र के अधिकतम अंकों के बराबर होगी। यानी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। स्क्रीन में एक बार में एक प्रश्न ही अपने चार विकल्पों के साथ प्रदर्शित होगा।

विज्ञापन
Allahabad University: Two minutes for each question in the annual examination, the university released the format
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं सात जून से शुरू होने जा रहीं हैं। इस बार परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए दो मिनट का वक्त निर्धारित किया गया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ और अपराह्न दो बजे से शुरू होगी, जबकि लॉगिन टाइम क्रमश: सुबह 8.30 और अपराह्न 1.30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा अवधि प्रश्नों की संख्या के आधार पर तय होगी। उदाहरण के तौर पर किसी प्रश्नपत्र में 75 प्रश्न हैं तो परीक्षा अवधि 150 मिनट की होगी। इविवि प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन



गलत सवाल के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होंगे। किसी भी प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या संबंधित प्रश्नपत्र के अधिकतम अंकों के बराबर होगी। यानी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। स्क्रीन में एक बार में एक प्रश्न ही अपने चार विकल्पों के साथ प्रदर्शित होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो मिनट निर्धारित किए गए हैं। किसी भी पेपर के लिए अधिकतम समय इस परिकलित समय का न्यूनतम या तीन घंटे (जो भी कम हो) होगा। परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान अभ्यर्थियों के पास किसी भी समय पहले से दर्ज उत्तरों को बदलने/संशोधित करने का विकल्प होगा।
विज्ञापन



अभ्यर्थी जिस प्रश्न पर हैं, उससे पहले के प्रश्न पर जाने के लिए प्रीवियस बटन का प्रयोग कर सकेंगे। अभ्यर्थी चाहें तो ‘सेव एंड नेक्स्ट’ का प्रयोग करके बिना उत्तर दिए अगले प्रश्न पर जा सकेंगे। किसी भी प्रश्न को सुरक्षित करने के लिए ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक करना होगा। इससे प्रश्न सुरक्षित हो जाएगा और अगला प्रश्न अभ्यर्थी की कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अगर अभ्यर्थी सही विकल्प चुनने के बाद ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक नहीं करते हैं तो उत्तर सुरक्षित नहीं होगा। केवल उन्हीं प्रश्नों का मूल्यांकन होगा जो उत्तरित एवं चिह्नित होंगे। अनुत्तरित लेकिन देखे हुए एवं चिह्नित प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को लेना होगा स्क्रीनशॉट
प्रमाण के रूप में परीक्षा के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को स्क्रीनशॉट/फोटो लेना होगा। घोषित प्रारंभिक समय से तीन मिनट के बाद उम्मीदवार सब्मिट बटन पर क्लिक करके अपने उत्तर जमा कर सकेंगे, अन्यथा परीक्षा अवधि पूरी होने के बाद ‘उत्तर और उत्तर चिह्नित’ प्रश्न स्वचालित रूप से संरक्षित हो जाएंगे। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न मानी जाएगी।


ऐसे करें लॉगिन
दिए गए परीक्षा लिंक ‘:https://onlineauexam.com’ पर उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर लॉगिन आईडी के स्थान पर उल्लिखित संबंधित पाठ्यक्रम भाग-3 के अपना रोल नंबर और पासवर्ड के स्थान पर नामांकन संख्या भरनी होगा। लॉगिन करने पर अभ्यर्थियों को कैंडिडेट प्रोफाइल डिटेल में उनका नाम एवं उनके द्वारा चुने गए विषय, पाठ्यक्रम, परीक्षा का नाम दिखाई देगा। विवरण देखने के बाद नेक्स्ट का बटन दबाकर अगली स्क्रीन पर जा सकेंगे, जिसमें वह परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकेंगे। इसके बाद नीचे स्थित चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर स्टार्ट बटन पर क्लिक करके परीक्षा में प्रवेश कर सकेंगे।


हेल्पलाइन नंबर: ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर ‘18008893422’, ‘18008893922’, ‘18008894622’, ‘7839878012’। अभ्यर्थी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed