{"_id":"63385dcdc5877269f734f9d9","slug":"allahabad-university-three-nominated-including-abvp-state-minister-in-the-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि बवाल : हंगामे के मामले में एबीवीपी प्रदेश मंत्री समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि बवाल : हंगामे के मामले में एबीवीपी प्रदेश मंत्री समेत तीन नामजद
Sat, 01 Oct 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:08 PM IST
सार
शाम चार बजे के करीब छात्रों का हुजूम विवि नॉर्थ हॉल स्थित वार्तास्थल पर पहुंचा। हॉल में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जो वैध छात्र थे। आरोप है कि इसी दौरान अतेंद्र सिंह, शिवम सिंह व आदर्श सिंह भदौरिया व 50 अज्ञात छात्र उनसे गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर चल रहे हंगामे के मामले में शनिवार को एक और केस दर्ज किया गया। इसमें एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, काशी प्रांत अतेंद्र सिंह समेत तीन नामजद व 50 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट प्रॉक्टर हर्ष कुमार की तहरीर पर लिखी गई है। इसमें उन्होंने बताया है कि फीस वृद्धि को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर छात्रों से वार्ता के लिए जिला प्रशासन की ओर से 29 सितंबर को समय निर्धारित किया गया था। दो बजे विवि प्रशासन इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
शाम चार बजे के करीब छात्रों का हुजूम विवि नॉर्थ हॉल स्थित वार्तास्थल पर पहुंचा। हॉल में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जो वैध छात्र थे। आरोप है कि इसी दौरान अतेंद्र सिंह, शिवम सिंह व आदर्श सिंह भदौरिया व 50 अज्ञात छात्र उनसे गालीगलौज करने लगे। साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से गालीगलौज व मारपीट की धमकी देने लगे। सदस्यों के हाथों से फाइलें छीनकर फाड़ने लगेे।
विज्ञापन
इनके उकसाने पर बाहर खड़े छात्र दरवाजे के साथ ही गमलों में तोड़फोड़ व पथराव करने लगे। इससे खिड़कियों के कांच टूट गए। किसी तरह विवि के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को निकालकर बचाया। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन