फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University students to read library books at home, UG, PG students get remote access facility

Allahabad University : इविवि के छात्र घर बैठे पढ़ेंगे लाइब्रेरी की पुस्तकें, यूजी, पीजी के छात्रों को मिली रिमोट एक्सेस की सुविधा

Mon, 25 Oct 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University students to read library books at home, UG, PG students get remote access facility
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब वे घर बैठे रिमोट एक्सेस के माध्यम से लाइब्रेरी की पुस्तकें पढ़ सकेंगे। सोमवार को इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय और एल्सेवियर की ओर से आयोजित वेबिनार में यह घोषणा की। रिमोट एक्सेस की सुविधा सोमवार से लागू कर दी गई है। कुलपति ने बताया कि वर्तमान में इविवि की सेंट्रल लाइब्रेरी में पठन सामग्री का बड़ा संग्रह है।
विज्ञापन


इसमें 7.60 लाख प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकें, 19555 थीसिस, 18 हजार से अधिक प्रिंट और ऑनलाइन जर्नल, 12 इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं को रिमोट एक्सेस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके माध्यम से यूजी और पीजी के छात्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध ई-संसाधनों को एक्सेस कर सकेंगे और घर बैठे लाइब्रेरी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व यह सुविधा के केवल शिक्षकों और शोधार्थियों को ही मिल रही थी। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह ने बताया कि रिमोट एक्सेस के माध्यम से यूजी और पीजी के छात्र भी घर बैठे ई बुक्स, ई जर्नल आदि का लाभ उठा सकेंगे। छात्र-छात्राएं इविवि की वेबसाइट के माध्यम से लाइब्रेरी के लिंक पर जाकर रिमोट एक्सेस से संबंधित फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म का प्रिंट निकालकर डीएसडब्ल्यू के माध्यम से इसे लाइब्रेरी में अग्रसारित कराना है। इसके बाद विद्यार्थियों का वेलकम मेल भेजा जाएगा, जिसमें एक लिंक दिया होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यूजर नेम पर अपना ईमेल आईडी और अपना तैयार किया हुआ पासवर्ड डालना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर विद्यार्थी रिपोट एक्सेस का लाभ उठा सकेंगे।


अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी में संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बीके सिंह ने संकाय सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 
भारतीय अनुसंधान सूचना नेटवर्क प्रणाली (आईआरआईएनएस) के निर्माण के लिए विदवान डेटाबेस में खुद को पंजीकृत करें और अपना प्रकाशन भी केंद्रीय पुस्तकालय में जमा करें, ताकि इसे विश्वविद्यालय के इंस्टीटूशनल रिपॉजिटरी पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed