फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university Students' Election on October 14

इविवि छात्रसंघ चुनाव 14 अक्तूबर को

Thu, 14 Sep 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
allahabad university Students' Election on October 14
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 14 अक्तूबर को हो सकता है। चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने सहमति जता दी है। इसके लिए इसी सप्ताह अधिसूचना भी जारी होने की संभावना है। अधिसूचना जारी होते ही विवि में पूरे दिन चलने वाले चुनाव प्रचार समेत अन्य गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। चुनाव प्रचार आदि के लिए चुनाव अधिकारी समय निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को प्राक्टर कार्यालय में विवि प्रशासन के अफसरों, सीओ आलोक मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कर्नलगंज के साथ बैठक हुई। इसमें सीओ ने बताया कि प्रशासन के उच्च्चाधिकारियों ने चुनाव कराने पर सहमति जता दी है। जिला प्रशासन के इस फैसले के बाद अब आगे की तैयारी विवि प्रशासन को करनी है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद विवि प्रशासन ने चुनाव अधिसूचना जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि चुनाव अधिकारी इसी सप्ताह इसकी घोषणा कर सकते हैं। प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के मुताबिक जल्द ही बैठक करके चुनाव अधिसूचना जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


इविवि में चुनावी तैयारी के बीच छात्रावासों में संदिग्ध गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। इसे लेकर विवि प्रशासन गंभीर हो गया है और अगले कुछ दिनों में सख्त कार्रवाई शुरू होगी। प्रॉक्टर प्रो.दुबे के मुताबिक छात्रावासों में जल्द जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अंत:वासियों को निर्देश दिया है कि वे फीस रसीद और आईकार्ड अपने साथ रखें। अभियान के दौरान उसकी जांच की जाएगी। जिन अंत:वासियों के पास फीस रसीद और आईकार्ड नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी सरगर्मी के बीच विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को फीस रसीद और आईकार्ड के साथ ही परिसर में प्रवेश करने की हिदायत दी है। प्रॉक्टर के मुताबिक जांच के दौरान विवि परिसर में जो भी छात्र-छात्राएं बिना रसीद, आईकार्ड केपकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इविवि चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन विवि परिसर समेत आसपास का इलाका छात्रनेताओं के फोटोयुक्त पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स से पट गए हैं। विवि परिसर में चुनावी जुलूस भी निकलने लगे हैं। अधिसूचना जारी होते ही छात्रनेताओं को बैनर, होर्डिंग्स आदि हटवाने होंगे। प्रॉक्टर के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के बाद विवि परिसर में चुनाव प्रचार, जुलूस आदि के लिए समय निर्धारित होगा। तय समय सीमा के अतिरिक्त किसी भी तरह की चुनावी गतिविधियों पर संबंधित छात्रनेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed