इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन क्लास के दौरान व्हाट्सएप पर महिला अतिथि प्रवक्ता को अभद्र मैसेज भेजने पर छात्र निष्कासित
अतिथि प्रवक्ता के द्वारा लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने छात्र निलंबित करने के साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर अपने अभिभावक के साथ विवि में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया था। छात्र के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर छात्र को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन क्लास के दौरान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की अतिथि प्रवक्ता को अभद्र मैसेज भेजने के मामले में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जीतेश प्रकाश मिश्र को विवि प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है। अतिथि प्रवक्ता के द्वारा लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने छात्र निलंबित करने के साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर अपने अभिभावक के साथ विवि में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया था। छात्र के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर छात्र को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया।
ऑनलाइन क्लास के दौरान भेजा था अभद्र मैसेज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन कक्षा के दौरान महिला शिक्षकों को व्हाट्स एप पर अभद्र मैसेज भेजने का आरोप बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जितेश प्रकाश मिश्रा पर लगा था। महिला शिक्षकों ने इसकी लिखित शिकायत की थी।
महिला अतिथि प्रवक्ता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान जितेश ने उनके व्हाट्स एप नंबर पर अभद्र मैसेज भेजे। साथ ही वह अन्य छात्रों के बीच भी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स एप के माध्यम से महिला अतिथि प्रवक्ता के बारे में अफवाहें फैला रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं।
छात्र को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस
चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को जारी निलंबन एवं कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि यह कृत्य अनुशासनहीनता और अपराध की श्रेणी में आता है। इस आरोप में जितेश को विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही छात्र से कहा गया है कि वह 19 अप्रैल को अपने अभिभावक के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण दे।