फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Student beaten up for seat in library, accused student suspended

Allahabad University :  पुस्तकालय में सीट के लिए छात्र को पीटा, आरोपी छात्र निलंबित

Wed, 25 May 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 May 2022 08:21 PM IST
सार

साथ ही विवि के कुलानुशासक से मामले की लिखित शिकायत की है। शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा नोटिस नोटिस देकर जवाब मांगा है कि क्यों न इस कृत्य के लिए आपको विवि से निष्कासित कर दिया जाए। 

विज्ञापन
Allahabad University: Student beaten up for seat in library, accused student suspended
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को सीट न छोड़ने पर एक अन्य छात्र ने साथियों से संग मिलकर लात-घूंसों से पीटा और गाली दी। मारपीट के चलते पुस्तकालय में अफरातफरी मच गई। पीड़ित छात्र ने मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन



साथ ही विवि के कुलानुशासक से मामले की लिखित शिकायत की है। शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा नोटिस नोटिस देकर जवाब मांगा है कि क्यों न इस कृत्य के लिए आपको विवि से निष्कासित कर दिया जाए। 
विज्ञापन



स्नातक तृतीय वर्ष का एक छात्र बुधवार को पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।  आरोप है कि तभी परास्नातक अंग्रेजी प्रथम वर्ष का छात्र अश्वनी कुमार निवासी पूरे खंडे, पो मलावन छजईपुर, जिला प्रतापगढ़ अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने छात्र से दूसरी सीट पर बैठने को कहा। आरोप है कि  इस बात के विरोध अश्वनी कुमार ने अपने साथियों के साथ स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र को राड से पीटा। इससे छात्र को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जख्मी छात्र ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देने के साथ ही कुलानुशासक से मामले की लिखित शिकायत की। इस पर चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार ने आरोपी छात्र अश्वनी कुमार को निलंबित करते हुए नोटिस जारी कर क हा है कि चार जून को दोपहर दो से तीन बजे के बीच अभिभावक के साथ उपस्थित होकर लिखित रूप से यह स्पष्ट करें कि आपने ऐसा कृत्य क्यों किया, क्यों न आपको इस कृत्य के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed