{"_id":"6116a3440b30265e2b678183","slug":"allahabad-university-six-students-suspended-for-bombing-in-ssl-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : एसएसएल हॉस्टल में बमबाजी के मामले में छह छात्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : एसएसएल हॉस्टल में बमबाजी के मामले में छह छात्र निलंबित
Fri, 13 Aug 2021 10:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:22 PM IST
सार
- बवाल के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, एक छात्र ने लगाया रैगिंग का आरोप
- छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद इविवि प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में दो छात्रों के बीच हुई झड़प में जमकर बमबाजी हुई। मामले में छात्रों के ही एक गुट ने मुकदमा दर्ज करा दिया और इसके जवाब में छात्रों के दूसरे गुट की तरफ से एक छात्र ने एंटी रैगिंग सेल के पोर्टल पर दूसरे गुट के छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी। मामले में इविवि प्रशासन ने छह छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।
कुछ दिनों पहले आधी रात को एसएसएल हॉस्टल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के छात्र बमबाजी और फायरिंग कर मौके से भाग निकला। बाद में दूसरे गुट ने पहले गुट के छात्रों के कमरे में जाकर जमकर तोडफ़ोड़ की और पहले गुट के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पहले गुट के एक छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया, जिसे बाद में जमानत मिल गई।
पूरा मामला इविवि प्रशासन के पास पहुंचा तो चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने दोनों गुटों के छह छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिन छात्रों के खिलाफ बमबाजी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था, उनमें से एक छात्र ने एंटी रैगिंग सेल के पोर्टल पर रैगिंग की शिकायत दर्ज करा दी और यह मामला भी विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच गया। प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि बवाल करने वाले छह छात्रों को निलंबित किया गया है। छात्रों को निष्कासन का नोटिस भी दिया गया है। रैगिंग का आरोप निराधार है।