फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University's PG entrance exam starts today

Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा आज से, छह राज्यों के 42 केंद्रों में होगी

Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
सार

10 जून को सुबह 9:30 से 11:40 बजे एवं अपराह्न 2 से 4:10 बजे तक पीजीएटी-दो के विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम इसी माह संभावित है। परीक्षा यूपी समेत छह राज्यों के 42 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन
Allahabad University's PG entrance exam starts today
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) के 61 विषयों की 7231 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 10 से 13 जून तक होंगी। पहले दिन मंगलवार को पीजीएटी-दो के विषयों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


10 जून को सुबह 9:30 से 11:40 बजे एवं अपराह्न 2 से 4:10 बजे तक पीजीएटी-दो के विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम इसी माह संभावित है। परीक्षा यूपी समेत छह राज्यों के 42 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी एवं बरेली में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी। वहीं, भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीएटी-एक के 31, पीजीएटी-दो के 24, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तीन और कॉमर्स एवं लॉ के तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 32867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी।


300 अंकों की होगी परीक्षा, 150 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
प्रवेश परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 50 प्रश्न सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, तार्किक व मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे और एलएलएम, बीएड, एमएड व एमबीए/एमबीएआरडी को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य होंगे। शेष 100 प्रश्न आवेदक की पसंद के कार्यक्रम के अनुसार होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: आज महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव मनाएगी सरकार, सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण; ये हैं विशेषताएं


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed