फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tomorrow the government will celebrate Maharaja Suheldev Vijayotsav, CM Yogi will unveil the statue; these

यूपी: आज महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव मनाएगी सरकार, सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण; ये हैं विशेषताएं

Tue, 10 Jun 2025 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 07:46 AM IST
सार

Maharaja Suheldev Vijayotsav: प्रदेश सरकार मंगलवार को महराजा सुहेलदेव विजयोत्सव मनाएगी। इस मौके पर बहराइच में एक प्रतिमा का अनवारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Tomorrow the government will celebrate Maharaja Suheldev Vijayotsav, CM Yogi will unveil the statue; these
सीएम करेंगे प्रतिमा का अनावरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है। 

विज्ञापन


सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण 
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा 

माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट 
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed