फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University ruckus in protest against offline examination police chased after stone pelting

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में भारी बवाल, पथराव के बाद पुलिस खदेड़ा, कई छात्र घायल

Thu, 03 Mar 2022 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

बवाल के दौरान तीन छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय में संचालित कक्षाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी तहरीर दी जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस आधा दर्जन छात्र नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है।

विज्ञापन
Allahabad University ruckus in protest against offline examination police chased after stone pelting
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में पथराव के बाद पुलिस के खदेड़ने पर मची भगदड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में जारी आंदोलन के दौरान बृहस्पतिवार को बवाल हो गया। विश्वविद्यालय मेन गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठियां पटक कर छात्रों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन




इस दौरान हुई भगदड़ में कुछ छात्र घायल हो गए। बवाल के दौरान तीन छात्र नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इविवि प्रशासन ने चार छात्र नेताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं कराए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से प्रस्तावित हैं, जबकि परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं में मई के पहले सप्ताह में होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University ruckus in protest against offline examination police chased after stone pelting
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

कई दिनों से छात्र बेमियादी धरने पर बैठे हैं



ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में छात्र कई दिनों से बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं। विश्वविद्यालय खुलने के बाद परिसर में छात्रों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आंदोलन तेज हो गया और छात्र सुबह से ही विश्वविद्यालय के मेन गेट पर जुटने लगे।




विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों और पुलिस के अधिकारियों ने छात्रों को कई बार समझाने की कोशिश की और उनसे कहा कि वे अपनी कक्षाओं में वापस जाएं। छात्र नहीं माने और लगातार नारेबाजी के साथ पथराव कर दिया।

Allahabad University ruckus in protest against offline examination police chased after stone pelting
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

तीन छात्रनेता हिरासत में
हंगामा बढ़ने पर पुलिस को लाठियां पटक कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा। लाठियां चलने से हुई भगदड़ में कुछ छात्र घायल हो गए। कुछ विभागों में मामूली तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने छात्र नेता अभिषेक सिंह, जयराज सिंह और आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।



तीनों के खिलाफ बलवा, बंधक बनाए जाने, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, इविवि प्रशासन ने छात्र नेता अजय यादव सम्राट, अभिनव द्विवेदी, हरिओम त्रिपाठी और आदर्श सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed