फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: pressure to decide on online examinations

इविवि: ऑनलाइन परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव

Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: pressure to decide on online examinations
इविवि खुला, ऑनलाइन परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए छात्रों ने कुलपति कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। होली की छुट्टी के बाद सोमवार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं इसके संघटक महाविद्यालय खुल गए हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन पर अब ऑनलाइन परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है। इस मसले पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय में रजिस्ट्रार को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार से आंदोलन होगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं 22 अप्रैल से प्रस्तावित हैं, जबकि छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएं। विश्वविद्यालय खुलने के बाद इस मुद्दे पर छात्रों ने फिर से आंदोलन की तैयारी कर ली है। छात्रों की मांग के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन छात्रों से आवेदन मांगे थे, जो ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में तकरीबन 7000 छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में आवेदन जमा किए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में भी हजारों की संख्या में छात्रों ने आवेदन जमा किए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि होली की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय खुलने पर आवेदनों की छंटनी होगी और उच्च स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। छात्र चाहते हैं कि इस मामले में तुरंत कोई निर्णय लिया जाए। छात्रों का कहना है कि 22 अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है। छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं। छात्रों का दावा है कि आधे से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में ही परीक्षा देना चाहते हैं। अगर ज्ञापन देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत कोई निर्णय नहीं लेता है तो मंगलवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed