Allahabad University : पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, छात्रों ने कराया पंजीकरण
परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हो रही है। एक से तीन अक्तूबर दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। साथ ही एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर सांय पांच बजे तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा हो सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शनिवार से शुरू हो गई। कई विषयों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। शनिवार को अंग्रेजी साहित्य और एमएड का कटऑफ जारी किया गया।
परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हो रही है। एक से तीन अक्तूबर दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। साथ ही एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर सांय पांच बजे तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा हो सकेगी। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए इविवि की ओर से वेबसाइट पर www.allduniv.ac.in पर लिंक जारी किया है।
पहले 21 सितंबर से ऑफलाइन मोड में काउंसलिंग होनी थी। विवि प्रशासन की ओर से कई विषयों का कटऑफ भी जारी कर दिया गया था। लेकिन विवि प्रशासन ने एक दिन पहले 20 सितंबर को ऑफलाइन प्रवेश के निर्णय को स्थगित कर दिया। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश का निर्णय लिया। शनिवार को एमए अंग्रेजी साहित्य का कट ऑफ जारी किया। एमएड की काउंसलिंग दो से चार अक्तूबर के बीच होगी।
कट ऑफ
एमए अंग्रेजी साहित्य
सामान्य- 180 या इससे ऊपर
एससी- 130 या इससे ऊपर
एसटी- परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
एमएड
सामान्य- 171 या इससे ऊपर
एससी- सभी अभ्यर्थी
जुलोजी
सामान्य- 166 या इससे ऊपर
एससी- 144 या इससे ऊपर
एसटी- 94 या इससे ऊपर
एग्रीकल्चर जुलोजी एंड एंटमोलॉजी
सामान्य 129 .6 या इससे ऊपर
एससी- 88 या इससे ऊपर