फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC Neet Exam after Post Graduate Last semester Allahabad University news prayagraj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: यूजीसी-नेट के बाद होगी पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा

Thu, 03 Sep 2020 05:02 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 05:02 PM IST
सार

स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 12 सितंबर से शुरू करने की तैयारी
दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा, आज जारी होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
UGC Neet Exam after Post Graduate Last semester Allahabad University news prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इस बार स्नातक अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। मंगलवार को किन्हीं कारणों से परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया जा सका, लेकिन परीक्षा 12 सितंबर से शुरू कराए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं यूजीसी-नेट के बाद होंगी। इविवि प्रशासन बुधवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। 16 से 25 सितंबर तक यूजीसी-नेट का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा में परास्नातक (पीजी) के छात्र शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में 16 से 25 सितंबर तक इविवि में परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं होने के कोई आसार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक इविवि प्रशासन की तैयारी है कि 25 सितंबर के बाद पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कराई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 12 सितंबर से शुरू कराने की तैयारी चल रही है और बुधवार को इस पर कुलपति अपनी अंतिम मुहर लगा सकते हैं। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा चार घंटे की होगी। 


अभ्यर्थी दो घंटे परीक्षा देंगे और इसके बाद दो घंटे में कॉपी को स्कैन कर अपलोड करना होगा। स्नातक अंतिम वर्ष की रोज दो पाली की परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। यूजीसी नेट के बाद जब पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी, तब प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा कराई जा सकती है। हालांकि तब तक स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं समाप्ति की ओर होंगी।

इविवि प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 22 दिनों और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सप्ताह में पूरी कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed