फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university news

अदील, अखिलेश पर इविवि में प्रवेश पर लगी रोक हटी

Sat, 18 Jan 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university news
Allahabad university news
अपनी-अपनी उपाधि लेने की भी अनुमति मिली
विज्ञापन

प्रयागराज। इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. एके हांगलू के आदेश पर अनुशासन मंडल की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप में दंडित, निष्कासित, ब्लैक लिस्टेड विधि पांच वर्षीय कोर्स के अदील हमजा और बीए तृतीय वर्ष के अखिलेश यादव को अपनी-अपनी उपाधि लेने की अनुमति दे दी गई है।
प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि इन छात्रों पर विवि में प्रवेश पर लगी रोक हटा ली गई है। अब यह छात्र अपनी उपाधि लेने के बाद नए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को 14 छात्रों का निलंबन, निष्कासन वापस ले लिया था।
विज्ञापन

कुलपति ने सभी छात्रों का निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया
प्रयागराज। इविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने दंडित, निष्कासित, ब्लैक लिस्टेड सभी छात्रों का निलंबन वापस लेने का वादा किया है। एनएसयूआई का एक प्रतिनिधि मंडल सत्यम कुशवाहा के नेतृत्व में शुक्रवार को कुलपति से मिला। छात्रों ने कुलपति को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनका दरवाजा छात्रों के लिए हर समय खुला है। मुलाकात के समय मोहित शर्मा, सौरभ कुमार, आदित्य कुमार, सौरभ द्विवेदी, पुष्पेंद्र, अतीक, सलाहुद्दीन, दिव्यांशु मौर्य, अभिषेक द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed