फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University news

राजनीति शास्त्र शोध प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University news
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग में शोध प्रवेश में छात्रों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि विभाग की ओर से लिखित परीक्षा के अंक नहीं दिखाने, एकेडमिक एवं इंटरव्यू के अंक नहीं जारी किए गए जबकि दूसरे विभागों की ओर से क्रेट के अंक जारी किए गए। आरोप लगाने वालों का कहना है कि अनारक्षित कोटे की सीटों पर सभी सामान्य वर्ग के छात्रों का प्रवेश हुआ है। ओबीसी की तीन सीटों पर पीएच कोटे के अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया है। आरोप लगाया गया है कि एक छात्र को लिखित परीक्षा में 12 वीं और जेआरएफ पास होने के बाद भी साक्षात्कार में बहुत कम अंक देकर ओबीसी में सबसे नीचे कर दिया गया। एक अन्य छात्र को लिखित परीक्षा में अनरिजर्व कटेगरी में 19 वीं रैंक मिलने के बाद भी ओबीसी में भी दाखिला नहीं मिल सका। अभ्यर्थियों का आरोप है कि साक्षात्कार में 93 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई थी परंतु विभाग की ओर से नियम तोड़कर बाहरी छात्रों को साक्षात्कार में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed