{"_id":"64a142eda8c38a1937091a35","slug":"allahabad-university-llb-mba-entrance-exam-results-tomorrow-admission-from-mid-july-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी, एमबीए की प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल, जुलाई के मध्य से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी, एमबीए की प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल, जुलाई के मध्य से प्रवेश
Sun, 02 Jul 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:57 PM IST
सार
पीजी का सत्र नियमित करने के लिए इस बार इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने जुलाई के अंत तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से अब तक सभी परिणाम तय समय सीमा के भीतर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) के तीन पाठ्यक्रमों को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। एलएलबी, एमबीए और एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम तीन जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे और इसी माह के मध्य से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पीजी का सत्र नियमित करने के लिए इस बार इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने जुलाई के अंत तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से अब तक सभी परिणाम तय समय सीमा के भीतर जारी किए गए हैं। अब केवल एलएलबी, एमबीए और एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
इन तीनों पाठ्यक्रमों के परिणाम सोमवार को जारी किए जाने की तैयारी है। हालांकि, इविवि में अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। विश्वविद्यालय 10 जुलाई से खुलेगा। तब तक प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम भी संबंधित विभागों को भेज दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय खुलने के बाद जुलाई के मध्य से कटऑफ जारी किए जाएंगे और उसके अनुरूप काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के बाद संघटक महाविद्यालयों में पीजी प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे और काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे। संघटक महाविद्यालयों में अगस्त के अंत तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति का कहना है कि एलएलबी, एमबीए और एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को जारी किए जाने की तैयारी है।
फिलहाल, इविवि प्रशासन अपने स्तर से पीजी प्रवेश प्रक्रिया तो पूरी करा लेगा, लेकिन स्नातक में दाखिला पूरा होने में इस बार भी देर हो सकती है। स्नातक में दाखिले के लिए इस साल भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का अयोजन किया गया था, जिसका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।