{"_id":"62606c3167c73c07d8535ec5","slug":"allahabad-university-interview-for-the-post-of-assistant-professor-on-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad university: असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर साक्षात्कार 26 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad university: असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर साक्षात्कार 26 को
Thu, 21 Apr 2022 01:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में 26 अप्रैल को सेंटर फार थिएटर एंड फिल्म विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू होगा। एससी वर्ग में आठ, ओबीसी में 10, अनारक्षित में नौ और असिस्टेंट प्रोफेसर कैटेगरी बी में चार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग के तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी इसी दिन होगा। विभिन्न पदों के लिए चैथम लाइन स्थित अतिथि गृह में सुबह नौ बजे से इंटरव्यू होगा। विवि प्रशासन ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
27 अप्रैल को जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार होगा। प्रोफेसर पद के लिए अनारक्षित वर्ग से पांच और एसोसिएट प्रोफेसर (कीट विज्ञान विशेषज्ञ) के तीन पदों के लिए एससी वर्ग से पांच, ओबीसी से पांच और अनारक्षित वर्ग से आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इससे पूर्व व्यवहार एवं संज्ञानात्मक विभाग यानी सीबीसीएस में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए 22 दिसंबर 2021 को साक्षात्कार संपन्न हो चुका है।
इसके अलावा सांख्यिकीय विषय में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर तथा सेंटर आफ एक्सपेरिमेंटल मिनरालाजी एंड पेट्रोलाजी, फ्रेंच, जर्मन व यूरोपियन में असिस्टेंट प्रोफेसर, आधुनिक यूरोपीय भाषा में भी एसोसिएट प्रोफेसर पद का साक्षात्कार हो चुका है। कुछ विषयों में साक्षात्कार का परिणाम जारी करने के बाद चयनितों को नियुक्ति दे दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 596 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर 2021 में आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कुल 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356, 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 170 और 36 विषयों में प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती होनी है।