फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university : In protest against offline examinations, students surrounded the office of the controller of examinations, took out procession

इविवि : ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का दफ्तर घेरा, निकाला जुलूस

Mon, 14 Feb 2022 09:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

इविवि प्रशासन के अधिकारियों और छात्रों के बीच तीखी बहस भी हुई। छात्रों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगें परीक्षा समिति के समक्ष रखी जाएंगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।

विज्ञापन
allahabad university : In protest against offline examinations, students surrounded the office of the controller of examinations, took out procession
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में ऑफलाइन कक्षाओं के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराए जाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। हंगामे के बीच मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन




इविवि प्रशासन के अधिकारियों और छात्रों के बीच तीखी बहस भी हुई। छात्रों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगें परीक्षा समिति के समक्ष रखी जाएंगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन




कुछ दिनों पहले परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि 22 अप्रैल से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी। निर्णय के बाद इसका विरोध शुरू हो गया। छात्रों का कहना है कि जब पूरे साल ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया तो ऑनलाइन मोड में ही परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार से विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। महीनों बाद परिसर में छात्र इकट्ठा हुए तो ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकालने लगे।



छात्रसंघ भवन पर इकट्ठा हुए छात्र अर्थशास्त्र विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग, चीफ प्रॉक्टर कार्यालय, डीएसडब्ल्यू कार्यालय होते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे।

विवि प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्र ऑफलाइन परीक्षाएं कराए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग पर अड़े थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और छात्रों से बात की, लेकिन छात्र इविवि प्रशासन के अफसरों से मिलना चाहते थे।



इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार और सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। कुछ ही देर में परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह भी छात्रों के बीच पहुंचे।



छात्रों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा और जो भी निर्णय होगा, दो से तीन दिनों के भीतर छात्रों को उससे अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी नारेबाजी जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर वहां से लौट गए और छात्रों ने भी कुछ देर बाद घेराव समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed