फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Five year course on Yoga will start, the course will run under the Department of Philoso

Allahabad University : योग पर शुरू होगा पांच वर्षीय कोर्स, दर्शनशास्त्र विभाग के अंतर्गत चलेगा पाठ्यक्रम

Fri, 07 Jun 2024 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

कुलपति ने प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में प्रेसवार्ता में मौजूद दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि योगिक साइंस इंटीग्रेटेड कोर्स के तहत स्नातक के बाद परास्नातक की डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
Allahabad University: Five year course on Yoga will start, the course will run under the Department of Philoso
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में योग पर पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू होगा। योगिक साइंस नाम से यह पाठ्यक्रम दर्शनशास्त्र विभाग के अंतर्गत चलाया जाएगा। इसका कोर्स तैयार कर लिया गया है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इसमें प्रवेश लिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

कुलपति ने प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में प्रेसवार्ता में मौजूद दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि योगिक साइंस इंटीग्रेटेड कोर्स के तहत स्नातक के बाद परास्नातक की डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत तैयार इस कोर्स के तहत एक साल की पढ़ाई करने पर सर्टिफिके, दो वर्ष डिप्लोमा तथा तीन वर्ष पर स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। चार वर्ष पूरे करने पर ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। वहीं पांच साल की पढ़ाई पूरी करने पर परास्नातक की डिग्री मिलेगी। प्रोफेसर पांडेय ने बताया कि इसका मकसद योग के अलग-अलग पहलुओं पर शोध कार्यक्रमों को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने बताया कि योगा थेरेपिस्ट, योगा रिसर्चर, योग प्रशिक्षक, स्वास्थ्य सलाहकार, योग पर आधारित कार्यक्रमों के लिए बतौर आयोजक समेत कई क्षेत्रों में रोजगार की ढेरों संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन, फेमिली एंड कम्युनिटी साइंस, बीबीए-एमबीए, बीटेक-एमटेक आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंग्वेज में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं।

इनके अलावा मानसिक स्वास्थ्य, संगीत, डिस्कवरी इन साइंस, फाइनेंशियल मार्केट एंड एकाउंटेंसी समेत कुल 13 विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। ये सभी कोर्स 90 दिनों के हैं। इनमें विश्वविद्यालय से बाहर के लोग भी दाखिला ले सकते हैं। कुलपति ने स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed