फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Encroachment removed from SRK, SSL and Holland Hall hostels

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एसआरके, एसएसएल और हॉलैंड हॉल छात्रावासों में हटवाया गया कब्जा

Thu, 11 Jan 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

बड़ी संख्या में फोर्स के साथ छात्रावासों पर पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया तो हड़कंप मच गया। छात्रों के आईकार्ड और हॉस्टल आवंटन के कागजों की जांच की गई।

विज्ञापन
Allahabad University: Encroachment removed from SRK, SSL and Holland Hall hostels
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में बृहस्पतिवार को भी वॉश आउट अभियान चलाया गया। सर्वपल्ली राधा कृष्णन छात्रावास, सर सुंदर लाल छात्रावास और हॉलैंड हाल छात्रावासों में अवैध कब्जा करने वाले छात्रों को बाहर किया गया। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ छात्रावासों पर पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन





विज्ञापन





छात्रों के आईकार्ड और हॉस्टल आवंटन के कागजों की जांच की गई। बड़ी संख्या में छात्रों का अवैध कब्जा मिला। दूसरे के नाम पर कई छात्र रह रहे थे। अवैध छात्रों को बाहर कर ताला लगा दिया गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद नए सिरे से छात्राें को हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे और टीमें गठित कर हॉस्टलों की नियमित रूप से निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University: Encroachment removed from SRK, SSL and Holland Hall hostels
छात्रावासों से अवैध कब्जा हटाने के दौरान जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

पीसीबी हॉस्टल में अभियान से पहले छुट्टी पर गए 55 छात्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने हॉस्टलों में अवैध कब्जे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बुधवार को जीएन झा हॉस्टल और पीसीबी हॉस्टल में 44 कमरे सील कर दिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि पीसीबी हॉस्टल में 55 छात्र अनुपस्थित मिले। पूछने पर बताया गया कि उन्होंने विभिन्न कारणों से छुट्टी ली है या कहीं बाहर गए हैं।

जीएन झा हॉस्टल में 38 और पीसीबी हॉस्टल में छह कमरे सील किए गए। पीसीबी हॉस्टल में पिछले दिनों बम बनाते वक्त पीजी के एक छात्र का हाथ उड़ गया था, जो हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा था। हॉस्टलों से लगातार शिकायतें आ रहीं हैं कि जिन छात्रों के नाम कमरे आवंटित हैं, उनकी जगह कोई दूसरा रहता है और ऐसे लोगों की वजह से हॉस्टलों में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रहीं हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभियान की सूचना पहले से ही दे दी थी, इसके बावजूद पीसीबी हॉस्टल में अभियान के दौरान 55 छात्र अपने कमरों में नहीं मिले और वहां ताले लटके हुए थे। इसी वजह से इन 55 छात्रों का भौतिक सत्यापन भी नहीं हो सका और न ही यह पता चला सका कि जिन छात्रों के नाम कमरे आवंटित हैं, वहां छात्र स्वयं रह रहे हैं या किसी दूसरे व्यक्ति का कमरे पर कब्जा है।

पिछले दिनों पीसीबी हॉस्टल के साथ जीएन झा हॉस्टल में भी आपराधिक घटनाएं हुईं थीं। अभियान की अगुवाई कर रहे चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि अनुपस्थित रहे जिन छात्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका है, बाद में अलग से टीम गठित कर उनका सत्यापन कराया जाएगा। अगर कमरों में अवैध कब्जा मिलता है तो उन्हें भी सील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed