फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University employee infected, IPS building seal

इलाहाबाद विवि का कर्मचारी संक्रमित, आईपीएस की बिल्डिंग सील

Mon, 27 Jul 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University employee infected, IPS building seal
Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में तैनात एक कर्मचारी रविवार को कोरोना संक्रमित निकल आया। देर रात सूचना मिलने पर विज्ञान संकाय स्थित आईपीएस की बिल्डिंग को दो दिनों के लिए सील कर दिया। बिल्डिंग सील किए जाने के बाद वहां सोमवार एवं मंगलवार को सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इविवि में 31 जुलाई तक शिक्षकों को घर से ही काम करने के निर्देश दिए गए है, जबकि कर्मचारियों को भी जरूरत के हिसाब से ही बुलाया जा रहा है। जो कर्मचारी विश्वविद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी घर से काम करना पड़ रहा है। विज्ञान संकाय स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में भी यही स्थिति है। हालांकि यहां नियमित रूप से आ रहा एक कर्मचारी रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकल आया।
विज्ञापन


देर रात इसकी सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के अफसरों में हड़कंप मच गया। आईपीएस की बिल्डिंग सोमवार और मंगलवार के लिए सील कर दी गई है। आईपीएस की डायरेक्टर प्रो. नीलम यादव ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली है। बिल्डिंग में दो दिनों तक सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed