{"_id":"62c7239e8f77bb55f651bd81","slug":"allahabad-university-direct-admission-to-ba-students-in-mca-2nd-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad university: बीए के छात्रों को एमसीए द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad university: बीए के छात्रों को एमसीए द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश
Thu, 07 Jul 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:49 PM IST
सार
- बीटेक एवं बीएसी के छात्रों को एमसीए चौथे वर्ष में सीधे दिए जा सकेंगे प्रवेश
- नए सत्र से शुरू होगा ‘इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए इन डेटा साइंस’ पाठ्यक्रम
विज्ञापन
allahabad university
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में गणित एवं सांख्यिकी विषय से बीए करने वाले छात्र सीधे एमसीएम द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। कुछ पाठ्यक्रमों के छात्र इस इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में सीधे दूसरे एवं चौथे वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे।
नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए इन डेटा साइंस की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रथम वर्ष में सर्टिफिकेट इन डेटा साइंस, दूसरे साल में डिप्लोमा इन डेटा साइंस, तीसरे साल में बीसीए इन डेटा साइंस, चौथे साल बीसीए आनर्स इन डेटा साइंस और पांचवें साल में एमसीए इन डेटा साइंस की डिग्री प्रदान की जाएगी। पहले साल इस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
जो छात्र गणित एवं सांख्यिकी से बीए करेंगे, वे बीसीए एंड एमसीए इन डेटा साइंस में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन के तहत संचालित इस पाठ्यक्रम में बीएससी के सभी छात्रों को सीधे द्वितीय वर्ष और बीसीए इन कंप्यूटर साइंस, बीटेक एवं बीसीएस के छात्र सीधे चौथे साल में प्रवेश ले सकेंगे।