फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University : Cutoff continues for admission to PG classes on January 7

पीजी कक्षाओं में सात जनवरी के प्रवेश के लिए कटऑफ जारी

Wed, 06 Jan 2021 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University : Cutoff continues for admission to PG classes on January 7
Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए विभागों की ओर से बुधवार को नए कटऑफ जारी किया गया। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ विभाग में रिपोर्ट करना है। इविवि की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जया कपूर  के अनुसार एमए प्राचीन इतिहास में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 163, ईडब्ल्यूएस में 154, ओबीसी में 147, एससी में 130 और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को सात जनवरी को सुबह 11 बजे दस्तावेजों के साथ विभाग में रिपोर्ट करें। 
विज्ञापन


एमए दृश्यकला में प्रवेश के लिए ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के सभी छात्रों को बुलाया गया है। एमए राजनीति विज्ञान में आठ जनवरी को ओबीसी में 170, एससी में 151 अंक वालों को बुलाया गया है। एमए मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में सात जनवरी को सामान्य में 172, ईडब्ल्यूएस में 162, ओबीसी में 164, एससी में 146 और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


एमए अंग्रेजी में सात जनवरी को ईडब्ल्यूएस, शिक्षक-कर्मचारी, खेल और दिव्यांग कोटा के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।एमए, एमएससी गणित में आठ जनवरी को अनारक्षित में 163, ईडब्ल्यूएस में 144, ओबीसी में 142, एससी में 34 और एसटी व दिव्यांग कोटा के सभी छत्रों का प्रवेश होगा।एमए भूगोल में ईडब्ल्यूएस में 160 के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही संघटक कॉलेजों सीएमपी, एडीसी और ईश्वर शरण ने भी प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed