फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Case against 56 for breaking the lock of student union gate

इलाहाबाद विवि : छात्रसंघ गेट का ताला तोड़ने में 56 पर केस, छात्रनेता अजय सम्राट सहित छह नामजद

Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

कुलानुशासक डॉ. राकेश सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि तीन नवंबर को सुबह 9.30 बजे सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बावजूद अजय सिंह सम्राट, आशुतोष पटेल उर्फ राहुल पटेल, सुधीर कुमार यादव, हरेंद्र कुमार, अनुराग यादव, नवनीत कुमार यादव ने अपने 50 साथियों संग यूनियन भवन गेट का ताला तोड़ दिया।

विज्ञापन
Allahabad University: Case against 56 for breaking the lock of student union gate
इविवि छात्रसंघ भवन के सामने धरने पर बैठे छात्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन गेट का ताला तोड़ने के मामले में 56 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें छह नामजद हैं जिनमें एक दिन पहले ही जेल से रिहा हुए अजय सम्राट का नाम भी शामिल है। कर्नलगंज पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कुलानुशासक डॉ. राकेश सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि तीन नवंबर को सुबह 9.30 बजे सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बावजूद अजय सिंह सम्राट, आशुतोष पटेल उर्फ राहुल पटेल, सुधीर कुमार यादव, हरेंद्र कुमार, अनुराग यादव, नवनीत कुमार यादव ने अपने 50 साथियों संग यूनियन भवन गेट का ताला तोड़ दिया और विवि परिसर में प्रवेश करते हुए नारेबाजी की। इससे छात्रों की कक्षाएं बाधित हुईं और राजकीय कार्य में बाधा पहुंची। आरोप यह भी है कि अजय व आशुतोष विवि के छात्र नहीं हैं और इनके विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज हैं। कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed