{"_id":"5fc25cf2ec99de5c8e64ec47","slug":"allahabad-university-ba-general-class-all-seats-filled-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : इविवि में बीए सामान्य वर्ग की सभी सीट भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : इविवि में बीए सामान्य वर्ग की सभी सीट भरीं
Sat, 28 Nov 2020 07:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए की 4700 सीटों के सापेक्ष बीए में सामान्य वर्ग की सभी सीटें भर गईं। बीए में सीट भरने के साथ ही ओबीसी की 1155 सीटों पर बृहस्पतिवार से प्रवेश शुरू हो गया है। बीए में सामान्य और ओबीसी मिलाकर कुल 2100 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। इस प्रकार शनिवार तक बीए की 45 फीसदी सीटें भर गईं। बीए में ओबीसी में अब तक 1155 सीटों के सापेक्ष 316 ने प्रवेश लिया है। बीए में सामान्य वर्ग की 1733 सीटों के सापेक्ष 1700 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है, बची सीटे पर खेल एवं कर्मचारी कोटे के छात्रों के लिए खाली रखी गई हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि बीए में एससी कोटें के लिए 642 सीटें आवंटित की गई हैं। एससी में अभी प्रवेश नहीं शुरू हुआ है। एसटी के 321 सीटों के सापेक्ष अब तक 110 छात्रों ने प्रवेश लिया है। शनिवार तक ओबीसी के 569 छात्रों ने दाखिले के लिए शैक्षिक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। तीन दिन बैंक में बंद होने के कारण सभी पाठ्यक्रमों में फीस जमा करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि बीए में एससी कोटें के लिए 642 सीटें आवंटित की गई हैं। एससी में अभी प्रवेश नहीं शुरू हुआ है। एसटी के 321 सीटों के सापेक्ष अब तक 110 छात्रों ने प्रवेश लिया है। शनिवार तक ओबीसी के 569 छात्रों ने दाखिले के लिए शैक्षिक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। तीन दिन बैंक में बंद होने के कारण सभी पाठ्यक्रमों में फीस जमा करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एसएस खन्ना में बीएड में एक दिसंबर से प्रवेश
एसएस खन्ना पीजी कॉलेज के बीएड में विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। कॉलेज की ओर से एक दिसंबर को कटऑफ जारी कर दिया जाएगा। प्राचार्या डॉ. लालिमा सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी दो दिसंबर को अपने मूल अभिलेखों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करें।एसएस खन्ना पीजी कॉलेज में बीकॉम में के लिए दूसरी सूची जारी कर दी गई है, अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए चार दिसंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
- एसएस खन्ना में बीएससी गणित व जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस कोटा के अभ्यर्थियों को चार दिसंबर को बुलाया गया है। सीएमपी में प्रवेश को नया कटऑफ जारी
- बीए में सामान्य वर्ग के 110 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं अनुसूचित जाति के सभी अभ्यर्थियों को 30 नवंबर को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
- बीसीए में सामान्य वर्ग के 70 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी इसी तिथि पर प्रवेश होगा।
- बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 180 या इससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को एक दिसंबर को दाखिले के लिए बुलाया गया है। इसी दिन एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
- कुलभास्कर भाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में बीएससी गणित, जीव विज्ञान, बायोटेक के साथ ही बीकाम, बीए में कुछ सीटें अभी रिक्त हैं, इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।