फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: BA admissions will start this week, process for other undergraduate courses speeded up

Allahabad University : इसी हफ्ते शुरू होंगे बीए में प्रवेश, स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रक्रिया तेज

Sun, 03 Sep 2023 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: BA admissions will start this week, process for other undergraduate courses speeded up
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है, लेकिन बीए में अब तक दाखिले शुरू नहीं हुए हैं, जबकि सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन बीए में प्रवेश के लिए हुए हैं। चार या पांच सितंबर को बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


इविवि में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक 62501 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 49519 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण शुल्क जमा किया, उन्हीं को स्नातक प्रवेश की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


सर्वाधिक 16193 अभ्यर्थियों ने बीए में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया है। बीए को छोड़कर स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को सीटें भी आवंटित की जा रहीं हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि चार या पांच सितंबर से बीए में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू कराए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा साइंस में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी

इविवि ने पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए (डाटा) साइंस में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया है। नए कटऑफ के तहत तीन से चार सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन एवं डाक्यूमेंट अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी और पांच सितंबर को शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन होगा एवं फीस जमा होगी। अनारक्षित वर्ग में 457, ओबीसी में 390, ईडडब्ल्यूएस में 420, एससी वर्ग में 160 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग और कर्मचारी पाल्य कोटा के सभी अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

आर्यकन्या, एसएस खन्ना में कल से स्नातक प्रवेश
कार्यकन्या डिग्री कॉलेज में चार सितंबर से बीए एवं बीकाॅम में स्नातक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक के अनुसार महाविद्यालय में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में जो छात्राएं इविवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो चुकी हैं, वे एबीसी आईडी एवं अन्य प्रपत्रों के साथ चार सितंबर से शुरू होने जा रही काउंसलिंग में शामिल हो सकती हैं। काउंसलिंग 11 से दो बजे तक होगी। वहीं, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का प्रवेश कार्य चार सितंबर को सुबह 11 बजे से महाविद्यालय के कांन्फ्रेंस हॉल में शुरू होने जा रहा है। प्राचार्य प्रो. लालिम सिंह के अनुसार छात्राएं प्रवेश समिति से संपर्क करें।

राजर्षि टंडन में कल से बीए, बीकॉम में प्रवेश

इविवि के संघटक राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में भी चार सितंबर से बीए एवं बीकॉम में प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। प्राचार्य प्रो. रंजना त्रिपाठी के अनुसार सीयूईटी एवं इविवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल छात्राएं सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश के लिए कॉलेज में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed