फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Applications for admission in PG will start from May 16, entrance exam in the third week

इलाहाबाद विवि : पीजी में प्रवेश के लिए 16 मई से शुरू होंगे आवेदन, जून के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा

Wed, 15 May 2024 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2024 08:11 PM IST
सार

इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति के अनुसार आवेदक https://aupravesh2024.cbtexam.in के माध्यम से या इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर उपलब्ध पीजी एडमिशन-2024 के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: Applications for admission in PG will start from May 16, entrance exam in the third week
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मई से शुरू होने जा रही है। पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति के अनुसार आवेदक https://aupravesh2024.cbtexam.in के माध्यम से या इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर उपलब्ध पीजी एडमिशन-2024 के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा जून के तीसरे सप्ताह में संभावित है और परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी।

विज्ञापन

परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) सत्र 2024-25 के तहत कुल 60 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। पीजीएटी-1 के तहत एलएलबी, एमकॉम एवं एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमों, पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीएआरडी एवं एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों और इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एमसीए, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज एवं पीजीडीसीए में दाखिले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न और तरीका पिछले वर्ष के समान ही होगा। एलएलबी, एमकॉम और एलएलएम सहित पीजीएटी-1 के तहत सभी 32 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। पीजीएटी-2 और आईपीएस के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।

देश के 11 शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

इविवि में पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देश के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी। नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी एवं बरेली में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

तीन सौ अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा

पीजीएटी 2024-25 के तहत सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अधिकतम 300 अंकों की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होंगे प्रवेश पत्र

आवेदक प्रवेश परीक्षा से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वैध प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के बिना आवेदक को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदकों को आवंटित परीक्षा केंद्रों के अलावा किसी भी स्थिति में अन्य परीक्षा केंद्रों में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित

प्रवेश परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, गैजेट, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी भी लिखित या मुद्रित कागजात का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा और इसे अनुचित साधन माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed