फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Allahabad University gets women vice chancellor for the first time

Allahabad University : पहली महिला बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति

Mon, 30 Nov 2020 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 01:31 AM IST
सार

केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद इविवि में अब तक के कुलपति

इविवि को 2005 में केंद्रीय दर्जा मिला था। उस समय प्रो. आर हर्षे को स्थायी कुलपति नियुक्ति किया गया था। इसके बाद 2010 प्रो. हर्षे का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. एके सिंह की नियुक्ति हुई। 2013 में प्रो. सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिसंबर 2015 में प्रो. आरएल हांगलू तीसरे स्थायी कुलपति के तौर पर नियुक्त हुए। 31 दिसंबर 2019 को प्रो. हांगलू ने इस्तीफा देने के बाद अब इविवि की प्रोफेसर एवं वर्तमान में राज्य विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को चौथा स्थायी कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Allahabad University: Allahabad University gets women vice chancellor for the first time
prayagraj news : प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति- इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद प्रो. संगीता श्रीवास्तव इलाहाबाद विश्वविद्यालय की चौथी स्थायी कुलपति हैं। वह इविवि की पहली महिला कुलपति होंगी। उनका कार्यकाल पांच साल तक रहेगा। केंद्रीय विवि बनने के बाद कुलपति के पद पर प्रो. राजेन हर्षे, प्रो. एके सिंह एवं प्रो. रतनलाल हांगलू नियुुक्त हो चुके हैं। पूर्व में नियुक्त तीनों कुलपति दूसरे विश्वविद्यालय एवं संस्थानों से रहे हैं, जबकि प्रो. संगीता श्रीवास्तव इलाहाबाद विवि से कुलपति बनने वाली पहली प्रोफेसर हैं। 

विज्ञापन

इविवि में 1989 में लेक्चरर के पद से शुरू की सेवा

प्रो. संगीता ने 1989 में इविवि के गृह विज्ञान विभाग में लेक्चरर के रूप में सेवा की शुरुआत की। गृह विज्ञान विभाग उस समय बायोकेमेस्ट्री विभाग का हिस्सा था। प्रो. संगीता श्रीवास्तव के प्रयास से 2002 में गृह विज्ञान विभाग को नया भवन मिल गया। वह 2002 से जून 2019 में राज्य विवि की कुलपति नियुक्त होने तक गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष रहीं। 

विज्ञापन

Allahabad University: Allahabad University gets women vice chancellor for the first time
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

एसएमसी से पाई स्कूली शिक्षा

सेंट मैरीज कान्वेंट से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद संगीता श्रीवास्तव ने इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट( शुआट्स) से बीएससी और जबलपुर विवि से एमएससी की पढ़ाई की।  उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रो. पीसी गुप्ता के निर्देशन में पीएचडी की।

इविवि में संभाली कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने इविवि में अपने 30 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली। जून 2019 में राज्य विवि में नियुक्ति से पहले वह इविवि प्रवेश समिति की चेयरपर्सन, महिला उत्पीड़न के खिलाफ गठित सी-कैश की अध्यक्ष के साथ एकेडमिक कौंसिल, एग्जीक्यूटिव कौंसिल समेत कई कमेटियों की सदस्य रहीं। इससे पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

Allahabad University: Allahabad University gets women vice chancellor for the first time
Allahabad University

राज्यपाल ने कार्यमुक्त का आदेश जारी किया

प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने इविवि की कुलपति नियुक्त किए जाने के बाद प्रो. संगीता श्रीवास्तव को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक राज्य विवि में कुलपति का पद रिक्त हो जाएगा। ऐसे में नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. केएन सिंह को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया)  विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed