फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

ईश्वर शरण में बीएएलएलबी को हरी झंडी

Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, 30 सितंबर से होंगे प्रवेश
विज्ञापन

60 सीटों पर दाखिले के लिए बार कौंसिल ने दी मंजूरी
प्रयागराज, 27 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा देने वाले उन छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर हैं, जो मेरिट में उचित स्थान नहीं पा सके और प्रवेश से वंचित रह गए। अब उनके पास ईश्वर पीजी कॉलेज में बीएएलएलबी में प्रवेश लेने का मौका है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेज में 60 सीटों पर दाखिले के लिए हरी झंडी दे दी है।
कॉलेज में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम इसी सत्र 2019-20 से लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होने जा रहे है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह के अनुसार बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने जुलाई 2019 में कॉलेज का निरीक्षण किया था। इसके बाद 14 एवं 15 सितंबर को हुई बैठक में बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने महाविद्यालय को सत्र 2019-20 बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी। कौंसिल ने इस सत्र में 60 सीटों (एक सेक्शन) पर प्रवेश लेने की अनुमति दी है। महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक वे अभ्यर्थी जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा सत्र 2019-20 में शामिल हुए थे, वे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। प्रवेश से बारे में अन्य सूचनाएं एवं मेरिट संबंधी जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.isdc.ac.in’ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए 140 या अधिक अंक वालों को बुलावा
बीएएलएलबी में प्रवेश की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा में 140 या अधिक अंक पाने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को पहले दिन बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11 बजे के बीच आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा करना है। आवेदन के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं अंक पत्र, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट केअंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति, मूल टीसी एवं चरित्र प्रमाणपत्र, आय, जाति एवं क्रीमीलेयर के बाहर का का नवीनतम प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र, नवीनतम दो रंगीन फोटो, गैप ईयर के लिए शपथ पत्र और आधार कार्ड की मूल और छायाप्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed