फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

छात्रसंघ बहाली के आदंोलन में कूदा नेशनल मूवमेंट फ्रंट

Sat, 24 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज एसएसपी से मिलेंगे छात्र
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए जारी आंदोलन को नेशनल मूवमेंट फ्रंट ने भी अपना समर्थन दे दिया है। इसके लिए नेशनल मूवमेंट फ्रंट के सह संयोजक एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता डॉ. अनस शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन की घोषणा की।

डॉ. अनस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इविवि में छात्रसंघ की बहाली के लिए एक राष्ट्रीय साझा संघर्ष मांच का निर्माण किया जाएगा और इस आंदोलन को देशव्यापी बनाया जाएगा। उन्होंने इविवि प्रशासन को चेतावनी दी कि छात्र हितों के प्रहरी छात्रसंघ को बहाल किया जाए और तमाम छात्र-छात्राओं का निलंबन एवं निष्कासन तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। यह भी तय हुआ कि आज छात्र संघ की आपात बैठक में यह तय किया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। छात्रों ने निर्णय लिया कि आंदोलनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को एसएससी से मिलकर उन्हें ज्ञापन देेंगे। एसएसपी से मिलने के लिए उन्हें दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। इस मौके पर छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, महामंत्री शिवम सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्र नेता अतेंद्र सिंह, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed